टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के साथ नहीं रहेंगे वेब

Updated on 08-10-2021 09:37 PM

मुम्बई भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निक वेब टी20 विश्व कप तक ही टीम के साथ रहेंगे। न्यूजीलैंड के बेव ने कहा है कि वह विश्वकप के बाद अपना पद छोड़ रहे हैं क्योंकि वह साल में पांच से आठ महीने तक अपने घर से दूर रहने के साथ ही इतनी यात्रा नहीं करना चाहते हैं।


न्यूजीलैंड के वेब साल 2019 में शंकर बासु का कार्यकाल समाप्त होने पर भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल हुए थे।कोरोना महामारी के बाद अब वेब परिवार से इतने लंबे समय तक दूर रहना नहीं चाहते
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ मैने बीसीसीआई को हाल ही में बता दिया है कि मैं टी20 विश्व कप के बाद आगे नहीं रहना चाहता हूं। साथ ही कहा कि यह आसान फैसला नहीं था पर अंत में यह भी सही है कि परिवार सबसे पहली वरीयत होती है। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए वह समय पर स्वदेश पहुंचना चाहते हैं।’’


गौरतलब है कि न्यूजीलैंड जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये इस समय 14 दिन तक पृथकवास में रहना जरुरी है।


वेब ने कहा ,‘‘ भविष्य में इन प्रतिबंधों में राहत मिल जायेगी पर अनिश्चितता की स्थिति और साल में पांच से आठ महीने परिवार से दूर रहने के कारण ही मैं टी20 विश्व कप के बाद अपना करार आगे नहीं बढ़ना चाहता हूं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पता नहीं भविष्य में क्या लिखा है पर इस समय मैं उत्साहित हूं। मैं टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिये पूरे प्रयास करूंगा। पिछले दो साल से अधिक समय से इस टीम के साथ जुड़े रहना गर्व की बात रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.