क्या कनाडा के ऊपर उड़ रहे थे एलियंस? वीडियो देखकर लोग बोले- UFO! जानें उड़न तश्तरी के दावों का सच

Updated on 17-03-2023 08:02 PM
ओटावा : कुछ दिनों पहले रात के आसमान में कुछ रहस्यमयी रौशनियां दिखाई दी थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इन्हें यूएफओ समझ रहे थे लेकिन अब इस गुत्थी को सुलझा लिया गया है। कनाडा के मॉन्ट्रियल के ऊपर का अजीबोगरीब वीडियो इस महीने की शुरुआत में @LatestUFOs नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहे ऑब्जेक्ट V आकार के विमान जैसे प्रतीत हो रहे थे जो धीरे-धीरे गगनचुंबी इमारतों से आगे बढ़ रहे थे।

वीडियो को रिकॉर्ड कर रही महिला इसे देखकर चौंक जाती है। वह कहती है, 'यह एयरोप्लेन नहीं है। ये इतने करीब क्यों हैं? यह क्या है?' महिला कहती है, 'मैं इस समय कांप रही हूं। मैं झूठ नहीं बोलूंगी। यह एयरोप्लेन जैसा बिल्कुल नहीं दिख रहा है। यह जमीन के काफी पास है और मैं एयरपोर्ट के पास भी नहीं हूं।' Latest UFO Sightings के अनुसार, मॉन्ट्रियल में 'कई बार यूएफओ' देखे जा चुके हैं जिनमें 1960 के दशक की कई रिपोर्ट्स शामिल हैं।

क्या है यूएफओ के वीडियो का सच?

हालांकि ताजा घटना को उस 'इतिहास' में शामिल नहीं किया जा सकता। फैक्ट चेकिंग अकाउंट @ufooofinterest ने रहस्यमय ऑब्जेक्ट्स की असलियत का खुलासा किया है। फैक्ट चेकर्स ने ट्विटर पर लिखा, 'ये चार बेल सीएच-146 ग्रिफॉन के साथ रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स का सैन्य अभ्यास था।' यूएफओ को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की एक स्टडी 'मदरशिप' का दावा करती है। पेंटागन यूएफओ चीफ के अनुसार सोलर सिस्टम में एक मदरशिप मौजूद हो सकती है जिस पर संभवतः एलियंस रहते हों।

'यूएफओ' का इतिहास

हालांकि अभी तक इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है। यूएफओ शब्दा का इस्तेमाल साल 1952 में सबसे पहले अमेरिकी एयरफोर्स की ओर से किया गया था। हवा में नजर आने वाली उड़ती हुई किसी अज्ञात वस्तु के लिए यूएफओ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। साल 1947 में अमेरिकी वायुसेना के पायलट नेथ अर्नोल्ड ने यूएफओ के बारे में दुनिया को बताया था। वॉशिंगटन में माउंट रेनियर के ऊपर उड़ते हुए उन्हें नौ चमकदार ऑब्जेक्ट दिखाई दिए थे। पहले उन्होंने इसके लिए यूएफओ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन आगे चलकर उन्हीं की वजह से यह शब्द प्रचलित हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.