Varun Dhawan और जान्हवी ने 'चिक चिक जिग जिग' पर किया ये कैसा फनी डांस, पेट पकड़कर हंस रहे इंडस्ट्री फ्रेंड्स

Updated on 19-07-2023 02:26 PM
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की लेटेस्ट फिल्म 'बवाल' के ट्रेलर ने फैन्स को का काफी इम्प्रेस किया है। इस फिल्म का गाना 'दिलों की डोरियां'ने भी इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। अब इन सबमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर का ये नया वीडियो भी तड़का लगाता दिख रहा है जिसमें वे डांस और फन करते हुए दिख रहे हैं। वरुण धवन ने अपनी इस फिल्म के गाने का डांस प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों की हंसी खूब छूट रही है।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर दोनों इस वीडियो में कॉन्टेंट क्रिएटर Dharna Durga के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धरना वरुण धवन को कुछ अजीबोगरीब डांस स्टेप्स सिखाती दिख रही हैं, जिसे वो बड़े ही जोश के साथ फॉलो भी कर रहे हैं। इस फनी स्टेप्स को इन दोनों के साथ जान्हवी कपूर भी फॉलो कर रही हैं।

वरुण और जान्हवी के डांस को बकवास बता रहीं धरना दुर्गा

डांस से अधिक फनी वो लिरिक्स है जिसे धरना गा रही हैं और वरुण-जान्हवी भी इसे गाते हुए फॉलो कर रहे हैं। बीच में धरना वरुण और जान्हवी दोनों के स्टेप्स को बकवास भी बता रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा है, 'चिक चिक जिग जिग', जो कि धरना दुर्गा की लिरिक्स है।

नेहा कक्कड़ ने किया सबसे मजेदार कॉमेंट

वरुण के इस वीडियो पर जान्हवी कपूर ने कॉमेंट करते हुए उन्हें सोने जाने की सलाह दी है। नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- भटैक भटैक और ढेर सारी हंसी वाली इमोजी शेयर की है। काफी लोगों ने इसे जबरदस्त कॉमेडी वीडियो भी कहा है। साजिद नाडियाडवाला की वाइफ वर्धा ने लिखा है- फटैक फटैक, किलर मूव्स और और साउंड इफेक्ट गजब है, मेरे पेट में दर्द हो गया। इंडस्ट्री से काफी लोगों ने इस वीडियो पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया है। लोग इस क्लिप को खूब इंजॉय कर रहे हैं।

21 जुलाई की ओटीटीट पर रिलीज हो रही है 'बवाल'

वरुण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' ओटीटी अमेजन प्राइम पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साजिद नाडियाडवाला ने प्रड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म 'बवाल' की कहानी हाई स्कूल में इतिहास पढ़ाने वाले एक सिंपल टीचर अजय दीक्षित की है। ये टीचर झूठ के चलते काफी मशहूर हो जाते हैं और लोग उनको अज्जू भैया कहकर बुलाते हैं। हालात कुछ ऐसे हो जाते हैं उन्हें मजबूरन दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान यूरोप के सफर पर निकलना पड़ता है। इससे पहले वरुण की फिल्म 'कुली नंबर 1' भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी जिसमें सारा अली खान उनके साथ नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.