जो 'बाहुबली 2' ने 10 दिन में किया, 'पठान' ने 7 दिन में कर द‍िखाया, बनाए 11 रेकॉर्ड

Updated on 01-02-2023 09:52 PM
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पठान' का जैसे नशा चढ़ गया है। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रोज लगातार नए रेकॉर्ड बना रही है। हिन्दी फिल्म की इस कमाई ने साउथ इंडस्ट्री में भी हड़कम्प मचा डाला है, क्योंकि रेकॉर्ड के मामले में जिस जगह पर साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्में थीं, आज उनकी जगह अब बॉलीवुड की 'पठान' ने ले ली है। पहले दिन से लेकर सातवें दिन तक की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने इतने रेकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें गिनते-गिनते आप कहीं थक न जाएं। आइए बतातें हैं सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी शाहरुख, दीपिका और जॉन की इस फिल्म ने अब तक रेकॉर्ड के नाम पर क्या-क्या कारनामे किए हैं।
शाहरुख खान की 'पठान' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी भाषा में सबसे तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। 'पठान' केवल 7 दिनों में देशभर में हिन्दी में करीब 316 करोड़ की कमाई कर चुकी है, जबकि इस रेस में 'बाहुबली' और 'केजीएफ 2' जैसी तगड़ी साउथ इंडियन फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। नीचे लिस्ट देखिए, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जिस आंकड़े तक पहुंचने में 'बाहुबली' को 10 दिन लगे थे वहां 7 दिन में ही 'पठान' ने झंडे गाड़ दिए हैं।
PATHAAN FASTEST TO ENTER ₹ 300 Crores CLUB
पठानDay 7
बाहुबली 2Day 10
केजीएफ 2Day 11
दंगलDay 13
संजूDay 16
टाइगर जिंदा हैDay 16
पीकेDay 17
वॉरDay 19
बजरंगी भाईजानDay 20
सुल्तानDay 35
इतना ही नहीं यह फिल्म 'पठान' सबसे तेजी से 250 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली भी पहली फिल्म बन चुकी है और हिन्दी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इसके अलावा 'पठान' बॉलीवुड और इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दुनिया भर में इतिहास रचती नजर आ रही है। फिल्म ने वीकेंड पर कई रेकॉर्ड्स तोड़े हैं जिसकी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं। 'पठान' ने 7वें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
पहले वीकेंड पर 'पठान' ने जो रेकॉर्ड पार किए हैं वो इस तरह हैं-
इंडिया: ऑरिजनल बॉलीवुड फिल्मों के नाम पर सबसे बड़ा डेब्यू करने वाली फिल्म, जिसने 7 दिनों में सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है।

नॉर्थ अमेरिका: सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली बॉलीवुड फिल्म, जो शनिवार और रविवार को बम्पर कमाई करने वाली बॉलीवु़ड फिल्म का रेकॉर्ड बना चुकी है।

यूएई: अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म।

यूके: फिल्म RRR के बाद ओपनिंग डे, सिंगल डे और वीकेंड पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 2 पर है 'पठान'।

ऑस्ट्रेलिया: फिल्म RRR के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग डे, सिंगल डे और ओपनिंग वीकेंड पर सबसे अधिक कमाई करने वाली इंडियन फिल्म।

जर्मनी: सबसे बड़ी लॉन्च डे, सिंगल डे, सबसे शानदार ओपनिंग वीकेंड के अलावा टॉप ग्रॉसर हिन्दी भाषा की फिल्म का रेकॉर्ड बना चुकी है 'पठान'।
न्यू जीलैंड: सबसे बड़ी ओपनिंग, सिंगल डे और ओपनिंग वीकेंड वाली भारतीय फिल्म।

मलेशिया और सिंगापुर: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म।

सऊदी अरब: ओपनिंग पर सबसे अधिक ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्म।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.