विकी कौशल को पहली बार देखकर कटरीना कैफ के मन में आई थी क्या बात

Updated on 19-10-2022 06:34 PM

कटरीना कैफ और विकी कौशल बॉलीवुड के चहेते कपल हैं। दिसंबर में उनकी शादी को एक साल पूरा हो जाएगा। उनकी लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग रही। दोनों ने अपना अफेयर लोगों से छिपाने की कोशिश की लेकिन सबको खबर हो ही गई। कटरीना और विकी ने साथ में कोई फिल्म नहीं की थी। कॉफी विद करण में एक मजाक के बाद जब उनकी शादी की खबर आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ। अब कटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि विकी कौशल को पहली बार देखने के बाद उनका रिऐक्शन क्या था।

मनमर्जियां के प्रोमो में दिखे थे विकी

विकी कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद अक्सर लोगों को कपल गोल देते हैं। कटरीना ने कॉफी विद करण में करण जौहर के एक सवाल के जवाब पर कहा था कि उनकी जोड़ी विकी कौशल के साथ अच्छी लगेगी। विकी इस सीजन में बता चुके हैं कि उनके लिए ये शॉकिंग था क्योंकि उन्हें लगता भी नहीं था कि कटरीना उन्हें जानती होंगी। अब कटरीना कैफ ने  बताया, आनंद एल राय मुझे मनमर्जियां का प्रोमो दिखा रहे थे और मेरे रिऐक्शन था, ये लड़का कौन है? उस वक्त मुझे लगा था कि वाह, यह कितना इफर्टलेस और टैलेंटेड है।

मसान से किया था डेब्यू

मनमर्जियां से पहले विकी कौशल आलिया भट्ट के साथ राजी फिल्म में काम कर चुके थे। वह लस्ट स्टोरीज में भी थे। उन्होंने फिल्म मसान से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। मूवी में उनके साथ श्वेता त्रिपाठी थीं। कटरीना और विकी की अब तक साथ में कोई फिल्म नहीं आई है। दर्शकों को इस जोड़ी को रील लाइफ में भी देखने का इंतजार है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.