रेखा में ऐसा क्या है, जो मुझमें नहीं?:जब शबाना आजमी ने मीरा नायर से पूछा सवाल, डायरेक्टर ने खुद सुनाया किस्सा

Updated on 22-06-2024 12:55 PM

शबाना आजमी ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। इनमें से एक इंडियन अमेरिकन फिल्ममेकर मीरा नायर भी हैं जिनके साथ उन्होंने 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' में काम किया था।

इस फिल्म में शबाना का रोल काफी छोटा था जिसकी वजह से उन्हें अब भी इंतजार है कि मीरा उनके साथ दोबारा कब काम करेंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में शबाना ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। दरअसल, शबाना इन दिनों न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। यहां मीरा नायर भी मौजूद थीं।

शबाना बोलीं, 'मुझे मीरा से शिकायत है'

इवेंट में जब शबाना से पूछा गया कि पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने किन बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम किया है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे एक डायरेक्टर से शिकायत हैं, इनसे मैं सालों से बात करती आ रही हूं और हमेशा इनसे कहती हूं कि हमें कोई फिल्म करनी चाहिए, लेकिन वो बस मुझे एक छोटा सा रोल देती हैं और वो डायरेक्टर इस समय मेरे बगल में बैठी हैं।'

जब शबाना ने पूछा-'रेखा में ऐसा क्या है जो मुझमें नहीं?’

इसके बाद मीरा नायर की हंसी नहीं रुकी और उन्होंने शबाना से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, एक बार मैं शबाना से एक फाइव स्टार होटल में मिली। वो मेरा पीछा करते हुए वॉशरूम तक चली आईं और उन्होंने मुझसे पूछा,'रेखा में ऐसा क्या है जो मुझमें नहीं?’

इसके बाद मीरा ने शबाना से कहा कि वो जानती हैं कि 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट' में उनका रोल काफी छोटा था लेकिन वो भविष्य में उनके साथ कोई फिल्म जरुर बनाएंगी।

दरअसल, मीरा नायर ने रेखा के साथ फिल्म 'कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव' बनाई थी। ये फिल्म 1996 में बनी थी लेकिन भारत में बैन होने के चलते रिलीज नहीं हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.