Sara Ali Khan और Shubman Gill के बीच अब क्‍या हो गया, कहीं इकरार से पहले प्‍यार में इनकार तो नहीं?

Updated on 27-05-2023 08:31 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम पिछले कई दिनों से क्रिकेटर शुभमन गिल संग जोड़ा जा रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इनकी डेटिंग की अफवाहें तब से उठी थीं, जबसे उन्हें एक-दो मौकों पर आउटिंग के दौरान साथ देखा गया था। अभी तक दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो शुभमन और सारा पहले ही अलग हो चुके हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Shubman Gill और सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अब फैंस सोच रहे हैं कि आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शुभमन और सारा ने ही अलग होने का फैसला लिया है।

सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे थे शुभमन?

इससे पहले खबरें थीं कि शुभमन, सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। बाद में ये बताया गया कि दोनों पहले ही अलग हो चुके हैं। हालांकि, इन कथित खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुभमन ने खेली धुआंधार पारी

इस बीच शुभमन ने 'स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडरवर्स' में इंडियन स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर को अपनी आवाज दी है। उधर, शुभमन ने मुंबई इंडियंस के साथ हुए IPL मैच में धुआंधार पारी खेली। जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। उन्होंने MI के खिलाफ 60 बॉल में 129 रन बनाए। उनकी टीम 'गुजराज टाइटंस' फाइनल में पहुंच चुकी है और 28 मई (रविवार) को महेंद्र सिंह धोनी की टीम 'चेन्नई सुपरकिंग्स' से भिड़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.