क्या है करीना कपूर खान का दिवाली प्लान

Updated on 13-10-2022 05:04 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान  (Kareena Kapoor Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी करीना कपूर खान का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो जाता है तो कभी उनकी बातों पर विवाद हो जाता है। कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है और फैन्स अपने पसंदीदा सितारों के दिवाली प्लान्स के बारे में जानना चाह रहे हैं। इस बार करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लिए डबल एक्साइटमेंट का मौका है, ऐसे में कपल का प्लान्स रिवील हुए हैं।

क्या हैं करीना के प्लान्स
करीना और सैफ के लिए इस बार दिवाली खास है, दरअसल एक ओर जहां दिवाली है तो वहीं दूसरी ओर 16 अक्टूबर को कपल अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा।  रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और करीना कपूर खान साथ में इसे सेलिब्रेट करेंगे। करीना, इन दिनों हंसल मेहता की फिल्म के शूट के चलते लंदन में हैं और वेडिंग एनिवर्सरी के वक्त मुंबई वापस आ जाएंगी। करीना और सैफ साथ में एनिवर्सरी और दिवाली मनाएंगे, इसके बाद कपल एक्ट्रेस फिर से लंदन रवाना हो जाएंगी।

करीना के साथ हैं जेह
बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि करीना कपूर खान के साथ उनके छोटे बेटे जेह अली खान भी हैं, जबकि तैमूर, पिता सैफ के साथ मुंबई में ही हैं। कहा जाता है कि जेह, मां करीना के काफी करीब हैं, जबकि तैमूर को पिता सैफ से ज्यादा लगाव है। ऐसे में एक ओर जहां जेह, करीना के साथ लंदन चले गए थे तो वहीं तैमूर पिता के साथ मुंबई ही रुके थे।

विक्रम वेधा और LSC में नजर आए सैफ और करीना
गौरतलब है कि करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई थी, जिसकी बड़ी वजह फिल्म के बायकॉट को बताया गया था। आमिर खान और करीना के कई स्टेटमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसकी वजह से दोनों को ट्रोल और फिल्म को बायकॉट किया गया था। बात करीना के अलावा सैफ की करें तो इन दिनों सैफ, विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का कलेक्शन ठीक है और सैफ अपनी एक्टिंग के लिए वाहवाही लूट रहे हैं।

हंसल मेहता की फिल्म के शूट में बिजी करीना
करीना कपूर खान ने 6 अक्टूबर को बताया था कि उन्होंने निर्देशक हंसल मेहता के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। यह फिल्म एक 'मर्डर मिस्ट्री' बताई जा रही है जिसमें करीना एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का सह-निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के जरिए एकता कपूर कर रही हैं। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। करीना ने लिखा था, 'पहला दिन, फिल्म नंबर 67 या 68? जो भी हो, चलो इसे करते हैं।'' मेहता की फिल्म के अलावा करीना फिल्मकार सुजॉय घोष की 'मर्डर मिस्ट्री' में भी दिखेंगी जो प्रख्यात लेखक कीगो हिगाशिनो के 2005 के सबसे अधिक बिकने वाले जापानी उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। इसके अलावा करीना 2018 की हिट 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता रिया कपूर के साथ भी काम करने वाली हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.