इंडोनेशिया की राजधानी क्या? जकार्ता... बदलने वाला है इस सवाल का जवाब, जानें किस मजबूरी में बदली जा रही कैपिटल?

Updated on 10-03-2023 08:32 PM
जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीड़भाड़ काफी बढ़ गई है, प्रदूषण भी अब यहां खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, शहर भूकंप के प्रति भी काफी संवेदनशील है और जावा सागर में तेजी से डूबता जा रहा है। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए सरकार इंडोनशिया की राजधानी को बदलकर बोर्नियो द्वीप पर ले जानी की प्रक्रिया में है। इंडोनेशियाई अधिकारियों का कहना है कि नया शहर एक 'टिकाऊ वन शहर' होगा, जो पर्यावरण को विकास के केंद्र में रखता है और जिसका लक्ष्य 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन को हासिल करना है।
    हालांकि पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि नई राजधानी बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का कारण बनेगी। इससे कई लुप्तप्राय प्रजातियों और स्वदेशी समुदायों के आवास को खतरा पैदा हो सकता है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार, जकार्ता की आबादी लगभग 1 करोड़ है। इसे दुनिया का सबसे तेजी से डूबने वाला शहर कहा जा रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा दर से 2050 तक शहर का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब सकता है।

    क्यों बदलनी पड़ रही है राजधानी?

    इसका मुख्य कारण अनियंत्रित भूजल निकासी है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते जावा सागर ने इसे और बढ़ा दिया है। शहर की हवा और भूजल बेहद प्रदूषित हो चुके हैं। यहां अक्सर बाढ़ आती है। शहर में भीड़भाड़ इतनी बढ़ गई है कि अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष 4.5 बिलियन डॉलर का खर्च उठाना पड़ता है। नई राजधानी के निर्माण से पर्यावरणविद काफी चिंतित हैं। सरकारी इमारतों का निर्माण जंगलों की कटाई का कारण बनेगा। एपी के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि आने वाले साल में इस क्षेत्र में भयानक गर्मी भरे दिन बढ़ सकते हैं।

    गांवों को उखाड़ कर बस रही राजधानी

    निर्माण के कारण 100 से अधिक स्वदेशी बालिक (Balik) लोगों वाले कम से कम पांच गांवों को स्थानांतरित किया जा रहा है। भवन निर्माण स्थल के विस्तार के साथ और अधिक गावों के उखड़ने की आशंका है। सरकार का कहना है कि नई राजधानी को स्थानीय समुदाय के नेताओं से समर्थन मिल रहा है। उन लोगों को मुआवजा दिया गया है जिनकी जमीन शहर के लिए इस्तेमाल की जा रही है। एक स्थानीय नेता का कहना है कि समुदाय के सदस्य सरकार की ओर से दिए जा रहे पैसे को लेने के लिए मजबूर महसूस कर रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.