बखमुत की लड़ाई का रहस्य आखिर है क्या? पुतिन की वैगनर आर्मी कर रही जीत का दावा, यूक्रेन कर रहा इनकार

Updated on 23-05-2023 07:36 PM
मॉस्‍को: रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत पर कब्जा कर लिया है, हालांकि यूक्रेन के शीर्ष सैन्य नेतृत्व का कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस का बखमुत के केवल एक छोटे से हिस्से पर नियंत्रण है। यूक्रेन का कहना है कि उनके लड़ाकों की मौजूदगी ने रूसी सेना को थका देने की रणनीति में अहम भूमिका निभाई। बखमुत के आसपास के इलाकों में लड़ाकों की मौजूदा स्थिति उन्हें शहर के अंदर वापस हमला करने का मौका देगी। बखमुत को लेकर रहस्‍य बरकरार है कि आखिर इसका सच क्‍या है।


शनिवार को कब्‍जे का दावा

यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए जमीनी बलों के कमांडर कर्नल-जनरल ऑलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा, ' मौजूदा हालात हमें स्थिति में बदलाव करने और शहर में प्रवेश करने का मौका देते हैं। यह निश्चित तौर पर होगा।' वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के दावा किया था कि देश की निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर शनिवार दोपहर कब्जा कर लिया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने क्रेमलिन की प्रेस सेवा के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर की हमलावर टुकड़ियों के साथ ही रूस के सशस्त्र बलों की इकाइयों के सभी सैनिकों को बधाई दी, जिन्होंने आत्र्योमोव्स्क मुक्त कराने के अभियान को पूरा करने पर आवश्यक सहयोग दिया।
जेलेंस्‍की ने किया इनकार
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बखमुत शहर पर रूसी सेना के कब्जे से रविवार को इनकार कर दिया था। इसके बीच ही वैगनर ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि एक जून को वह बखमुत का नियंत्रण रूस की सेना के हाथों में सौंप देगी। वैगनर और रूस की सेना इस पर जीत का ऐलान कर रही है। वैगनर लड़ाकों ने बख्मू पर रूस के हमले का नेतृत्व किया है और मॉस्को के यूक्रेन हमले के दौरान प्रिगोझिन का प्रभाव काफी बढ़ गया है। चासिव यार के करीब स्थित बखमुत रूस के हमले के तहत आने वाला पहला शहर है। यूक्रेन और रूस दोनों ने कहा है कि बखमुत की लड़ाई एक-दूसरे की सेना को खत्‍म करने के लिए महत्वपूर्ण है।

क्‍या है बखमुत की अहमियत
बखमुत, पूर्वी यूक्रेन का शहर है और डोनेट्स्‍त प्रांत में आता है। यह जगह क्षेत्रीय परिवहन और मिलिट्री सप्‍लाई का बड़ा केंद्र था। बखमुत बड़े पैमाने पर रूसी-भाषा वाले औद्योगिक डोनबास क्षेत्र का हिस्सा है। रूस हमेशा से इसे अपने सैन्य अभियान के साथ जोड़ना चाहता था। लेकिन अगर बखमुत पर कब्‍जा सही है तो फिर तो डोनेट्स्क क्षेत्र के दो बड़े शहरों - क्रामटोरस्क और स्लोवियांस्क, रूस के कब्‍जे में आ जाएंगे। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस साल मार्च में सीएनएन को बताया था कि उन्हें डर है कि अगर रूस ने बखमुत पर कब्‍जा कर लिया तो फिर उसके पास दो शहरों पर कब्‍जा के लिए रास्‍ता मौजूद होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.