ये कैसी आफत? तुर्की और सीरिया में अब तक आ चुके हैं 6 हजार से ज्यादा झटके, नए भूकंप में फिर मरे लोग

Updated on 21-02-2023 08:39 PM
दमिश्क : तुर्की और सीरिया में सोमवार को फिर 6.4 तीव्रता का भयानक भूकंप आया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों देश 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप की तबाही से अभी उभर ही रहे हैं। 7.8 तीव्रता के उस भूकंप में अब तक 45 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार के झटकों ने लोगों के बीच एक बार फिर दहशत पैदा कर दी है। भूकंप तुर्की के दक्षिणी प्रांत हाते और उत्तरी सीरिया में महसूस किया गया। तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि तीन लोग मारे गए हैं और 213 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीरिया ने 130 से अधिक लोगों के घायल होने और कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों के ढहने की जानकारी दी।

सोमवार का भूकंप तुर्की के डेफने शहर में रात 8:04 बजे आया। यह उत्तर की दिशा में 200 किमी तक महसूस किया गया। लेबनान में भी इसके झटके महसूस किए गए हैं। मौके पर मौजूद पत्रकारों के अनुसार, नए झटकों से तबाह हो चुके शहरों में धूल के बादल उठे। बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारतों की दीवारें गिर गईं जिसमें कई लोग घायल हो गए। एएफएडी के अनुसार, तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद से 6 हजार से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं।

लेबनान तक महसूस हुआ भूकंप

नए भूकंप ने तुर्की और सीरिया में एक बार फिर दहशत फैला दी है। रॉयटर्स के पत्रकारों के अनुसार मिस्र और लेबनान में भी झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। ध्वस्त हो चुकी इमारतों का मलबा हटाया जा रहा है और नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि देश के दक्षिण-पूर्व हिस्से में करीब 2 लाख नए घरों का निर्माण कराया जाएगा। आपदा में लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

चार मंजिल से ऊंची नहीं होगी इमारत

एर्दोगन ने कहा कि करीब 1,18,000 इमारतें या तो तत्काल ढह गईं या बेहद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने घोषणा की है कि 199,739 घरों के निर्माण के लिए पुनर्निर्माण का काम मार्च में शुरू होगा। इन इमारतों में से कोई भी तीन या चार मंजिला से ज्यादा ऊंची नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नए घरों को 'पहाड़ों के करीब' फॉल्ट लाइन से दूर बनाया जाएगा। 'हम एक साल के भीतर टेंट और कंटेनर के शहरों में रहने वाले अपने नागरिकों को उनके मजबूत, सुरक्षित और आरामदायक घरों में ले जाना शुरू कर देंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.