पाकिस्तान में ये कैसी कंगाली? भूख से तड़प रही अवाम, रईसों ने पाल रखे हैं शेर... कहीं भयानक गरीबी, कहीं अरब के शेखों जैसे शौक

Updated on 21-02-2023 08:24 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कंगाली से बुरा हाल है। स्थिति इतनी खराब है कि फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, लेकिन पाकिस्तान के रईसों के शौक खत्म नहीं हो रहे। स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रईस विदेशी जानवरों को पाल कर अपने पैसे का 'भौकाल' दिखा रहे हैं। पाकिस्तान के अमीर शेरों, अजगर, राजहंसों को आयात करते हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ता पाकिस्तान के ढीले कानूनों का लगातार विरोध करते रहे हैं। लेकिन रईसों का ये शौक अगर सिर्फ उन्हीं तक सीमित रहे तो शायद ही किसी को कोई फर्क पड़े। उनका खतरनाक जानवरों को पालना आम पाकिस्तानी अवाम के लिए कई बार मुसीबत बन चुका है।

गुरुवार को इस्लामाबाद के रिहायशी इलाके में एक पालतू तेंदुआ फरार हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि वह दीवार फांद रहा है। इस खतरनाक जानवर ने कई लोगों पर हमला भी किया। इसे देख कर भगदड़ मच गई। इस्लामाबाद वन्यजीव प्रबंधन बोर्ड और राजधानी विकास प्राधिकरण को इसे वापस पकड़ने में छह घंटे लगे। इसे बेहोश करके पकड़ा जा सका। तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया। हालांकि किसी की भी मौत नहीं हुई है।

कराची में 300 शेर

सोशल मीडिया पर एक वीडिया और है, जिसमें दिख रहा है कि एक लक्जरी एसयूवी की अगली सीट पर शेर बैठे हैं। वहीं, एक डाला के पिछले हिस्से में भी एक शेर है। विदेशी जानवरों के रूप में शोरों को पालना एक शक्ति का प्रतीक है। दक्षिण अफ्रीक जैसे देशों से इन्हें आयात किया जाता है। पूरे पाकिस्तान में अमीर लोग इन्हें पालते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कराची शहर में लगभग 300 शेर हैं। इनके अलावा पाकिस्तान में लोग जिराफ भी पाले हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.