जो 60 साल में कोई नहीं कर पाया, वो Taylor Swift ने कर दिखाया, Billboard Top 10 में बना अनूठा रिकॉर्ड

Updated on 18-07-2023 06:18 PM

अमेरिकन सिंगर और सॉन्‍ग राइटर टेलर स्विफ्ट का जलवा है। एक ओर जहां वो अपने एरस टूर के कारण सुर्ख‍ियां बटोर रही हैं, वहीं अब उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो बीते 60 साल से हर सिंगर के लिए एक सपने की तरह रहा है। पॉप स्टार का यह रिकॉर्ड 'स्पीक नाउ' से जुड़ा है, क्योंकि वह बीते 60 साल में पहली जीवित कलाकार हैं, जिनके चार एल्बम एकसाथ 'बिलबोर्ड 200 चार्ट' के टॉप-10 में शामिल हैं। टेलर के पिछले सभी एल्बम, 'मिडनाइट्स', 'लवर', 'फोकलोर' और 'स्पीक नाउ' बिलबोर्ड चार्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। उनका लेटेस्‍ट एल्बम इस चार्ट में नंबर-1 पर है।


Taylor Swift से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र कलाकार 1966 में हर्ब अल्परट थे। उन्‍होंने यह कारनामा अपने एल्बम- 'गोइंग प्लेसेस', 'व्हिप्ड क्रीम एंड अदर डिलाइट्स', 'साउथ ऑफ द बॉर्डर' और 'द लोनली बुल' के साथ किया था। जबकि 2016 में प्रिंस के पांच एल्‍बम चार्ट के टॉप-10 में शामिल थे। लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी। प्रिंस के ये पांच एल्बम, 'द वेरी बेस्ट ऑफ प्रिंस', 'पर्पल रेन', 'द हिट्स/द बी-साइड्स', 'अल्टीमेट' और '1999' थे।
 

'माइन','डियर जॉन', 'बैक टू दिसंबर' और 'आवर्स' सॉन्‍ग की धूम

इस बीच, टेलर स्‍व‍िफ्ट वाला 'स्पीक नाउ' का वर्जन Billboard Top 10 के चार्ट पर नंबर-1 एल्बम बना हुआ है। यह टेलर स्‍व‍िफ्ट का 12वां ऐसा एल्‍बम है, जिसने चार्ट में नंबर-1 पर जगह बनाई है। टेलर स्‍व‍िफ्ट के इस एल्बम के गाने इन दिनों म्‍यूजिक लवर्स की जुबान पर हैं। इसमें 'माइन','डियर जॉन', 'बैक टू दिसंबर' और 'आवर्स' जैसे बेहतरीन गाने हैं।


टेलर स्‍व‍िफ्ट के एरस टूर से हर दिन 111 करोड़ की कमाई

टेलर स्विफ्ट बीते दिनों एरस टूर से कमाई के कारण भी खूब चर्चा में रही हैं। 'पोलस्टार' की रिपोर्ट के मुताब‍िक, टेलर स्विफ्ट ने अपने अपकमिंग टूर की पहली 22 तारीखों से पहले ही 300 मिलियन डॉलर यानी 2458 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली। सिंगर के टूर पर एक कॉन्‍सर्ट में हर शाम औसतन 54000 फैंस का जमावड़ा लगता है। इस तरह वह एक शाम में टिकटों से करीब 111 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। बताया जाता है कि अगले साल लंदन में जब तक यह टूर खत्‍म होगा, टेलर स्‍व‍िफ्ट इससे 1 बिलियन डॉलर यानी 8194 करोड़ रुपये की कमाई कर लेंगी।
 
 

टेलर स्विफ्ट ने 7 जुलाई को रिलीज किया था 'स्पीक नाउ'

अमेरिकी सिंगर ने 'स्‍पीक नाउ' एल्बम को बीते 7 जुलाई को ही रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर एल्‍बम के रिलीज की घोषणा करते हुए टेलर स्‍व‍िफ्ट ने कहा था, 'अब यह आपका है। यह मेरा है। यह हमारा है। यह एक ऐसा एल्बम है, जिसे मैंने 18 से 20 साल की यंग लड़की के रूप में अपनी कल्पनाओं, दिल के दर्द, और त्रासदियों के बारे में अकेले लिखा था।' टेलर ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मैं एक के बाद एक ट्रैकलिस्ट बनाती थी। कहानी कहने के सही तरीके पर ध्यान देती थी। मुझे गर्व है कि मैंने अपने पीछे कुछ ऐसे बेहतरीन गाने लिखे हैं। जब मैं 32 साल की थी तब मैंने यह एल्बम रिकॉर्ड किया था।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.