जिसका डर था वही हुआ! फर्स्ट मंडे टेस्ट में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की फूटी किस्मत
Updated on
16-04-2024 03:13 PM
बॉक्स ऑफिस पर वही हुआ जिसका डर था! ईद के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान', दोनों ही फर्स्ट मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई हैं। ओपनिंग डे के मुकाबले 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई में सोमवार को -84% से अधिक की गिरावट आई है, वहीं 'मैदान' की कमाई भी -66% गिर गई है। जैसे हालात हैं, अब कोई चमत्कार ही इन दोनों फिल्मों को फ्लॉप होने से बचा सकता है।
सुपरहिट 'शैतान' की रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती छाई हुई है। उम्मीद यही थी कि ईद की छुट्टी के दिन रिलीज हो रही ये दोनों फिल्में कमाल करेंगी। लेकिन कहना होगा कि इस बार सलमान खान की कमी टिकट खिड़की को बहुत भारी पड़ी है। चार दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड और ईद के बाद रविवार की छुट्टी के बावजूद ये दोनों फिल्में दर्शकों को रिझाने में नाकाम साबित हुई हैं।
सोमवार को BMCM ने कमाए सिर्फ 2.5 करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 5वें दिन अपने पहले सोमवार को महज 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह पहले दिन की तुलना में सोमवार को कमाई में -84% से अधिक की कमी आई है। जबकि एक दिन पहले रविवार को हुई 9.05 करोड़ की तुलना में भी सोमवार को कमाई में -72% से अधिक की गिरावट है। इस एक्शन फिल्म ने पांच दिनों में देश में महज 43.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
फर्स्ट मंडे टेस्ट में 'मैदान' ने कमाए 1.5 करोड़
दूसरी ओर, अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का हाल और बुरा है। ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये का बिजनस करने वाले इस फिल्म ने पहले सोमवार को महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले से ही कम कमाई कर रही थी, ऐसे में कामकाजी दिनों में कमाई का और गिरना, फिल्म के लिए बहुत बुरा संकेत है। 'मैदान' ने पांच दिनों में अब तक सिर्फ 23.50 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। इसमें रिलीज से पहले बुधवार की शाम को आयोजित पेड प्रीव्यू शोज की 2.60 करोड़ की कमाई भी शामिल है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी BMCM और 'मैदान' बेहाल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी दोनों फिल्मों का हाल बुरा है। 350 करोड़ रुपये के महाबजट में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 5 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर महज 77.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि भारतीय फुटबॉल के गोल्डन बॉय सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक 'मैदान' ने वर्ल्डवाइड महज 33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'मैदान' का बजट भी 100 करोड़ रुपये है।
अक्षय और टाइगर के करियर को बड़ा झटका
दोनों ही फिल्मों का यह हाल तब है, जब बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त इन दोनों नई रिलीज के अलावा कोई बड़ी फिल्म नहीं है। जाहिर है, आगे आने वाले दिनों में यह कमाई और गिरेगी। सोमवार को सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों के अधिकतर शोज लगभग खाली रहे हैं। 100 में से 8-10 सीटों पर ही दर्शक नजर आए हैं। जिस तरह ये फिल्में टिकट खिड़की पर परफॉर्म कर रही हैं, अब कोई चमत्कार ही इन्हें फ्लॉप होने से बचा सकता है। खासकर यह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इन दोनों ही एक्टर्स की पिछली फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…