जिसका डर था वही हुआ! गरजे मुनव्‍वर फारूकी, रो पड़ीं ऐश्‍वर्या शर्मा! 'बिग बॉस 17' का नया एंथम सॉन्‍ग भी आया

Updated on 16-10-2023 03:14 PM
जिसका डर था वही हुआ। 'बिग बॉस 17' में प्रीमियर एपिसोड के बाद पहले ही दिन से घरवालों में बहस और झगड़े शुरू हो गए हैं। मेकर्स ने सोमवार के पहले एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घर वाले ड्यूटी बांटने को लेकर आपस में भ‍िड़े हुए हैं। अंकिता लोखंडे जहां किचन की ड्यूटी करने से इनकार कर रही हैं, वहीं मुनव्‍वर फारूकी भी दो लोगों के तीनों टाइम किचन ड्यूटी की बात पर आपत्त‍ि जताते हुए नजर आए हैं। इस बीच 'बिग बॉस 17' का नया एंथम सॉन्‍ग भी सामने आया है। इस बार घर के सदस्‍य सुबह उठकर गार्डन एरिया में 'हम हैं बिग बॉस के वासी' नहीं, बल्‍क‍ि कुछ और गाते नजर आएंगे।

बिग बॉस ने इस बार अपने घर को मोहल्‍ला बना दिया है। जी हां, पूरा घर तीन मकानों में बंटा हुआ है। मकान नं-1 (दिल) में मन्‍नारा चोपड़ा, विक्‍की जैन, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, ऐश्‍वर्या शर्मा और ईशा मालवीय रह रही हैं। मकान नंबर-2 (द‍िमाग) में सोनिया बंसल, सना रईस खान, नावेद सोल, अनुराग डोभाल, अरुण श्रीकांत और ज‍िग्‍ना वोरा हैं। जबकि मकान नं-3 (दम) में रिंकू धवन, अभ‍िषेक कुमार, सनी आर्या, मुनव्‍वर फारूकी और फ‍िरोजा खान हैं।

अनुराग डोभाल बोले- जो नहीं मानेगा सजा मिलेगी

प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि घर चलाने की जिम्‍मेदारी मकान नंबर-2 की टीम के पास है। इसके बाद अनुराग डोभाल ड्यूटीज बांटते नजर आते हैं। वह अंकिता से किचन ड्यूटी लेने को कहते हैं, जिसे वह सिरे से खारिज कर देती हैं। अनुराग जैसे ही यह कहते हैं कि दो लोग कुकिंग में, मुनव्‍वर फारूकी विरोध में खड़े हो जाते हैं। तमाम बहस के बीच अनुराग डोभाल भड़क जाते हैं, वो कहते हैं कि सब कह रहे हैं कि ये नहीं कर रहा, वो नहीं कर रहा। अब जो ड्यूटी नहीं करेगा उसे सजा मिलेगी।

पहले ही दिन का हाल देख रो पड़ीं ऐश्‍वर्या शर्मा

कुल मिलाकर 'बिग बॉस 17' के सभी 17 कंटेस्‍टेंट पहली ही सुबह से उलझते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रैंड प्रीमियर के ठीक बाद हुए झगड़े को देखकर ऐश्‍वर्या शर्मा की आंखों से भी भी आंसू बह चले हैं। वह नील भट्ट से कहती हैं कि उनका मूड स्‍व‍िंग हो रहा है और उन्‍हें कुछ समझ नहीं आ रहा।

'बिग बॉस 17' का नया एंथम सॉन्‍ग

'बिग बॉस 16' से मेकर्स ने शो में एंथम सॉन्‍ग का ट्रेंड शुरू किया है। पिछले सीजन में हमने सभी घरवालों को सुबह उठकर 'हम हैं बिग बॉस के वासी' गाते हुए सुना था। लेकिन इस बार नए सीजन के साथ नया एंथम सॉन्‍ग भी आ गया है। इस बार के एंथम सॉन्‍ग के बोल हैं, 'बदल गए हैं द‍िन, बदल गए जज्‍बात...' आप भी ये एंथम सॉन्‍ग सुनिए और हमें बताइए कि ये आपको कैसा लगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.