गीजा के ग्रेट पिरामिड में ऐसा क्या मिला कि चौंक गए वैज्ञानिक, शुरू की 4500 साल पुराने मकबरे की डीप स्कैनिंग Curated by प्रियेश मिश्र

Updated on 03-03-2023 06:53 PM
काहिरा: दुनिया के सात अजूबों में शामिल गीजा के ग्रेट पिरामिड ने वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर दिया है। अभी तक वैज्ञानिक 4,500 साल पुराने इस पिरामिड के बनावट की ही चर्चा करत थे। अब वैज्ञानिकों ने ग्रेट पिरामिड के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब नौ मीटर (30 फीट) लंबा एक छिपा हुआ गलियारा खोजा है। मिस्र के पुरावशेष अधिकारियों ने कहा कि पिरामिड के भीतर खोज स्कैन पिरामिड प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इसके लिए वैज्ञानिकों की एक टीम 2015 से इंफ्रारेड थर्मोग्राफी, 3 डी सिमुलेशन और कॉस्मिक-रे इमेजिंग सहित ढांचे को नुकसान न पहुंचाने वाली तकनीकों का उपयोग कर रही है।

गलियारे की खोज से क्या पता चला


जर्नल नेचर में गुरुवार को प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि यह खोज पिरामिड के निर्माण और गलियारे के सामने स्थित एक चूना पत्थर संरचना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दे सकती है। गीजा की ग्रेट पिरामिड का निर्माण 2560 ईसा पूर्व के आसपास फिरौन खुफु या चेओप्स के शासनकाल के दौरान एक स्मारक और मकबरे के रूप में किया गया था। शुरुआत में यह पिरामिड 146 मीटर (479 फीट) ऊंचा था, लेकिन अब यह 139 मीटर ही बचा है। 1889 में पेरिस में एफिल टॉवर के निर्माण तक यह मनुष्यों की बनाई गई सबसे ऊंची संरचना थी।

वजन बांटने के लिए बनाया गया था गुप्त गलियारा


मिस्र की सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटिक्विटीज के प्रमुख मुस्तफा वजीरी ने कहा कि अधूरा गलियारा शायद पिरामिड के वजन को या तो मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास बांटने के लिए बनाया गया था या फिर अभी तक अनदेखे कक्ष या स्थानों के आसपास। मुख्य प्रवेश द्वार का इस्तेमाल अब पर्यटकों के आने-जाने के लिए किया जाता है। यह खोखला गलियारा मेन गेट से सात मीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि हम अपनी स्कैनिंग जारी रखने जा रहे हैं ताकि हम देख सकें कि हम क्या कर सकते हैं। यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके नीचे या इस कॉरिडोर के अंत तक हमें क्या मिलता है।

पिरामिड में बने हैं गुप्त कमरे


ऐसा माना जाता है कि पिरामिड के एक अन्य भाग में राजा के मकबरे के ऊपर पांच कमरे बनाए गए थे। इनका काम पिरामिड के वजन को आपस में बांटना था। वजीरी ने कहा कि यह संभव था कि फिरौन के पास एक से अधिक दफन कक्ष थे। पिरामिड के पत्थरों में एक छोटे से जोड़ के माध्यम से जापान से 6 मिमी-मोटी एंडोस्कोप के जरिए इस गलियारे की तस्वीर ली। इसका पता कॉस्मिक-रे म्यूऑन रेडियोग्राफी के माध्यम से चला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.