अमिताभ बच्चन ने जब 30 फुट ऊंची चट्टान से लगाई थी छलांग! बताया उस जमाने में कैसे शूट होते थे स्टंट सीन
Updated on
01-04-2024 01:59 PM
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन लगभग पांच दशक से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन लगन और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ढेर सारी फिल्में कीं। किसी में तो भयानक स्टंट सीन्स भी किए। वो भी बिना किसी सहारे के। तब 30 फुट की ऊंचाई से गद्दों पर कूदना होता था। एक भी गलती भारी पड़ सकती थी, लेकिन वो भी क्या दिन थे...। ये बात खुद बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही एक थ्रोबैक फोटो भी पोस्ट की है।
Amitabh Bachchan ने इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में चट्टान से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है। इस थ्रोबैक फोटो के साथ बिग बी ने ये भी बताया कि तब एक्शन सीन की शूटिंग कैसे हुआ करती थी। कैसे स्टंट सीन किए जाते थे।
तब ऐसे शूट होता था स्टंट सीन
81 साल के अमिताभ लिखते हैं, 'एक एक्शन सीक्वेंस के लिए 30 फुट की चट्टान से उड़ान भरना... कोई हार्नेस नहीं, कोई फेस रिप्लेसमेंट नहीं, कोई वीएफएक्स नहीं ... और लैंडिंग .. गलती .. गद्दों पर .. अगर आप भाग्यशाली थे... वो भी क्या दिन थे मेरे दोस्त।'
एंजियोप्लास्टी होने की उड़ी थी अफवाह
बीते दिनों एक खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। ये भी कहा गया कि वो रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन बाद में बिग बी ने खुद इन खबरों को अफवाह बताया था।वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ को साउथ एक्टर प्रभास के साथ 'कल्की 2898 एडी' में देखा जाएगा। वो फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो कन्नड़ फिल्म 'बटरफ्लाई' में अपनी आवाज देंगे। कहा जा रहा है कि वो प्लेबैक सिंगिंग करेंगे। इसके साथ ही वो Vettaiyan से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…