ओटीटी पर कब और कहां देखें किच्चा सुदीप और उपेंद्र की एक्शन मूवी 'कब्जा', नोट कर लें डेट

Updated on 11-04-2023 10:32 PM
पैन-इंडिया पीरियड एक्शन मूवी 'कब्जा' ने कथित तौर पर अपनी ओटीटी रिलीज डेट लॉक कर दी है। फिल्म में उपेंद्र और किच्चा सुदीप लीड रोल में हैं और मुरली शर्मा, श्रिया सरन ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित 5 भाषाओं में रिलीज हुई थी। 17 मार्च 2023 को रिलीज इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब ये ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।
Kabzaa फिल्म का प्लॉट उपेंद्र के अरकेश्वर के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने बड़े भाई की हत्या के बाद अंडरवर्ल्ड में एंट्री करता है और कैसे वो माफिया की दुनिया का बादशाह बन जाता है।

कब्जा अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कब्जा' इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगी। ये 14 अप्रैल 2023 को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स, अमेजन प्राइम वीडियो को करीब 140 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

'कब्जा' का बनेगा सीक्वल

'कब्जा' का सीक्वल भी पाइपलाइन में है। डायरेक्टर आर चंद्रू ने 'कब्जा 2' के बारे में खुलासा किया था कि ये बड़ा और ग्रैंड होगा। उन्होंने कहा था, 'मैं एक छोटा सा ब्रेक लूंगा और कब्जा 2 पर फोकस करूंगा। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। मैं वादा कर सकता हूं कि ये बड़ा और बेहतर होगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज के पहले दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.