धरती से 250 किमी ऊपर जब दिखीं रंग-बिरंगी लाइट्स, स्पेस स्टेशन से ऐसा औरोरा देख अंतरिक्ष यात्री भी रह गए भौंचक्के!

Updated on 04-03-2023 06:45 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री जोश कसाडा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। यह फोटो दिखाती है कि जब आप धरती से 250 किमी ऊपर चक्कर लगा रहे हों तो औरोरा का नजारा वास्तव में और बेहतर दिख सकता है। कसाडा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। उन्होंने ट्वीटर पर औरोरा या नॉर्दर्न लाइट्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बिल्कुल अवास्तविक'। फोटो में आप न सिर्फ औरोरा को देख सकते हैं बल्कि शहरों की लाइट्स और स्पेस स्टेशन का एक हिस्सा भी नजर आ रहा है।

जब इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन जैसे आवेशित कण पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में गैसों से टकराते हैं, तो वे रंग-बिरंगी चमक पैदा करते हैं। अक्सर आसमान में नजर आने वाली इस खूबसूरत रौशनी को औरोरा (Auroras) कहते हैं जिसे पृथ्वी के कुछ हिस्सों से देखा जा सकता है। यह धरती पर दिखाई देने वाली सबसे अद्भुत प्राकृतिक घटनाओं में से एक हैं। सरल शब्दों में कहें तो औरोरा पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल और आवेशित कणों के टकराने के कारण बनते हैं।

धरती पर कहां देखें औरोरा?

पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र इन आवेशित कणों को कई बार धरती के ध्रुवों की ओर खींच लेता है। सभी धरतीवासियों के लिए स्पेस स्टेशन से औरोरा देखना तो संभव नहीं है, इसलिए इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे की एक झलक पाने का सबसे अच्छा तरीका दुनिया के सुदूर उत्तर की यात्रा करना है। जैसे, ग्रीनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और अन्य जगहें। ग्रह के दूसरी ओर औरोरा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से भी देखा जा सकता है।

ब्रिटेन में दिखने लगा है औरोरा

द वेदर नेटवर्क की मानें तो इन औरोरा का कारण बनने वाली सौर गतिविधि हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों एक कोरोनल मास इजेक्शन या सौर विस्फोट 24 फरवरी को हुआ था। यह तेज सौर हवा के साथ मिलकर एक जियोमैग्नेटिक या भू-चुंबकीय तूफान को जन्म दे सकता है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यही कारण है कि औरोरा ऐसे स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं जहां वे आमतौर पर नहीं देखे जाते, जैसे- ब्रिटेन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.