दर्शन को दिखा रेणुकास्वामी का भूत तो निकली चीख और उड़ी नींद, हत्या के आरोप में 4 महीने से जेल में बंद हैं एक्टर

Updated on 05-10-2024 01:25 PM
फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में जेल में पिछले 4 महीने से बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इस वक्त बेहद टेंशन में हैं। दर्शन ने दावा किया है कि उन्हें रेणुकास्वामी का भूत परेशान कर रहा है। दर्शन जेल के सेल में अकेले हैं और इसी डर की वजह से उनकी नींद उड़ चुकी है। इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं।

'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, Darshan Thoogudeepa ने जेल अधिकारियों को इस बारे में बताया था कि उन्हें रेणुकास्वामी का भूत दिख रहा है। जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दर्शन को सुबह सोते हुए चीखते-चिल्लाते सुना है।

जमानत के इंतजार में दर्शन थुगुदीपा


दर्शन पिछले काफी समय से अपनी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। उनकी टीम उन्हें जमानत दिलवाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। दर्शन की जमानत पर 30 सितंबर को सुनवाई हुई थी, पर तब एक्टर ने अगली तारीख मांग ली थी। कहा जा रहा है कि 5 अक्टूबर को दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है। उनकी अब तक दो-तीन बार जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।

11 जून से जेल में बंद दर्शन, पवित्रा गौड़ा को भी किया गया था गिरफ्तार


दर्शन और उनकी दोस्त-एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को 11 जून को बेंगलुरु पुलिस ने रेणुकास्वामी के मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में रेणुकास्वामी की लाश एक नाले से मिली थी। जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो मौके से बरामद हुए CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा गौड़ा नजर आए। उनके मोबाइल नंबर भी उसी एरिया में एक्टिव दिखे।

पवित्रा गौड़ा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया


बताया गया कि रेणुकास्वामी, दर्शन का बड़ा फैन था और वह पवित्रा गौड़ा को उनसे दूर रहने के लिए कह रहा था। पवित्रा करीब 10 साल से शादीशुदा दर्शन थुगुदीपा के साथ लिव-इन में थीं। पवित्रा ने जब रेणुकास्वामी की बातों को नजरअंदाज किया, तो उसने एक्ट्रेस को आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। पवित्रा ने तंग आकर दर्शन की मदद ली, और एक्टर को उसकी हत्या के लिए उकसाया था।

19 लोग गिरफ्तार और जेल में बंद


दर्शन ने दोस्तों की मदद से रेणुकास्वामी को उठवा लिया और गोदाम में ले जाकर उसे बुरी तरह टॉर्चर किया, मारा-पीटा और जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया, जो जेल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.