जया बच्चन ने एयरपोर्ट पर दिखाया 'एटिट्यूड' चिल्लाने लगीं तो नातिन ने कराया शांत

Updated on 17-10-2022 06:40 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का पापाराजी पर गुस्सा कोई नई बात नहीं है। जया बच्चन को बिना परमिशन के उनकी फोटो लिया जाना कत्तई गवारा नहीं है और हाल ही में वह फिर से एक बार पैप्स पर अपना गुस्सा उतारती नजर आईं। एयरपोर्ट पर जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जा रही थीं जब पैप्स ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया, और इस बात से जया बच्चन को हमेशा ही तकलीफ रही है।

जया बच्चन ने पैप्स पर दिखाया गुस्सा
जया बच्चन ने तुरंत फोटोग्राफर्स की तरफ उंगली दिखाकर पूछा- आप लोग कौन हैं? इससे पहले कि वो कुछ कह पाते जया ने तुरंत दूसरा सवाल दाग दिया- कौन सी मीडिया से हैं? पापाराजी ने उन मशहूर फोटोग्राफर्स के नाम लिए जिनके लिए वो काम करते हैं। मगर जया बच्चन ने गुस्सा दिखाते हुए पूछा- ये कौन सा अखबार है?

नव्या नवेली ने इशारे से कराया शांत
जया बच्चन को भड़कते देख उनके साथ ही चल रही उनकी नातिन नव्या ने हाथ से इशारा करते हुए धीरे से उनके कान में कुछ कहा। इसके बाद जया बच्चन थोड़ी शांत हुईं। जया बच्चन और नव्या नवेली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.