मनोज बाजपेयी ने जब राम गोपाल वर्मा से फिल्म में रोल के लिए मांगी थी भीख, कहा था- सर, मुझे पैसों की जरूरत है

Updated on 16-01-2023 07:38 PM
मनोज बाजपेयी ने अपने लेट्स्ट इंटरव्यू में अपने उस दौर को याद किया जब छोटे-मोटे रोल के लिए भी वह बेचैन रहते थे। अपने करियर के स्ट्रगल के दिनों को मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर याद किया है और बताया कि कैसे वह फिल्म में रोल मांगने के लिए राम गोपान वर्मा के पास पहुंचे थे। मनोज बाजपेयी ने उस वक्त फिल्ममेकर से यही कहा था कि मुझे पैसों की जरूरत है।

मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे चमका भाग्य

Manoj Bajpayeeके अपने करियर की सबसे शानदार शुरुआत 'सत्या' से कैसे हुई इसपर बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई में रहता था लेकिन मराठी लहजा की जानकारी नहीं थी, मैं हिन्दी-हिन्दी भोजपुरी वाला आदमी था। मेरा ऐसा था कि एक टीम के साथ नेट प्रैक्टिस के लिए बैट्समैन और बोलर लेकर जाते हैं न कि खेलाएंगे नहीं बस सेलेक्शन में रखेंगे, बस नेट प्रैक्टिस कराएंगे...नेट प्रैक्टिस करने गया और अचानक दो बॉल मस्ती में खेल रहा है और समझ ले कि विराट कोहली ने देख लिया दूर से। उसने सेलेक्टर को बोल दिया कि इसको सेलेक्शन में लेकर आओ। तो मेरा भाग्य कुछ इस तरह का हुआ है।'

राम गोपाल वर्मा ने कहा था- मैं चार साल से तुम्हें ढूंढ रहा हूं

उन्होंने आगे कहा, 'मैं गया था फिल्म दौड़ के लिए, उसमें 3-4 कुछ छोटे-छोटे रोल थे। उसे कनन अय्यर ने लिखा था तो उन्होंने कहा कि कुछ रोल हैं उसके लिए आ जाओ। करण को जानता था मैं बैंडिड क्वीन से। राम गोपाल वर्मा ने पूछा कि तुमने क्या किया है पहले, मैंने कहा स्वाभिमान। उन्होंने पूछा कोई फिल्म की है? मैंने कहा- बैंडिड क्वीन। उन्होंने पूछा- बैंडिड क्वीन तो मेरी फेवरेट फिल्म है, उसमें क्या रोल था। मैंने कहा- आप पहचान नहीं पाओगे, अगर मैं बोलूंगा तो...साइलेंट रोल था। उन्होंने फिर पूछा- कौन सा रोल, मैंने कहा- मान सिंह तो वह अपनी जगह पर खड़े हो गए और कहा- तुमको तो मैं चार साल से ढूंढ रहा हूं।'

मनोज ने मांगे रोल क्योंकि पैसे की जरूरत थी

उन्होंने कहा- एक काम करो, तुम 'दौड़' को छोड़ो मेरे पास तुम्हारे लिए एक और फिल्म है। इस फिल्म में तुम लीड रहोगे। उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छा लगा, लेकिन जो पैसा मिलेगा इस रोल से मेरे किराए, भाड़े ...वो चला जाएगा, ऐसे प्रॉमिस और वादे तो होते रहते हैं इसलिए मैंने कहा- सर वो जब होगा तब होगा, मुझे ये करने दीजिए क्योंकि मुझे पैसे की जरूरत है। उसने कहा- ट्रस्ट मी, मेरे पर भरोसा रखो, मैं दूंगा, मैं बता रहा हूं कि मैं तुम्हारे साथ फिल्म बनाऊंगा। मैंने कहा- ओके सर, लेकिन बस ये वाला रोल दे दो मुझे।'


इस रोल के लिए 30 हजार रुपये मिले

मनोज ने आगे कहा, 'बाद में थककर उसने कहा, ठीक है कर लो और इसके तुम्हें 30 हजार रुपये मिलेंगे। मेरे लिए 30 हजार मतलब पूरे साल का भाड़ा। इसके बाद सत्या की जर्नी शुरू हुई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.