जब खुद से ही खौफ खाने लगे थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लगता था कहीं खुद को मार न लूं

Updated on 11-05-2023 08:37 PM
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी में इस वक्त काफी उथल-पुथल चल रही है। लेकिन वह अपने फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी हैं और करियर पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वह दौर याद किया, जब वह आइना देखकर बुरी तरह डर जाते थे। उनके मन में इस बात का खौफ बैठ चुका था कि कहीं वह खुद को मार न दें।

Nawazuddin Siddiqui ऑफ-बीट किरदारों और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह हर किरदार में इस कदर घुस जाते हैं कि उनके लिए निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। एक बार तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि नवाज खुद की जान लेने के बारे में सोचने लगे थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसका खुलासा 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में किया।

'आइने में देख डरता, खौफ था खुद को मार न दूं'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार किए हैं। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या कोई ऐसा किरदार रहा है, जिससे पीछा छुड़ाना मुश्किल रहा हो? तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जवाब दिया कि 'रमन राघव' और 'फोटोग्राफ' उनकी सबसे मुश्किल फिल्में हैं। इनमें निभाए किरदार एकदम पागल कर देने वाले थे। नवाज ने बताया कि जब उन्होंने 'रमन राघव' की तैयारी की, तो वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख सके थे। नवाजुद्दीन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से एक हफ्ते पहले तक वह लोनावला चले गए थे और वहां एक छोटी सी जगह में रहने लगे थे। लेकिन हालत ऐसी हो गई थी कि आइने में खुद को देखकर डर जाते थे। मन में हमेशा खौफ रहता था कि कहीं वह खुद को मार न लें। वह बुरी तरह सहम जाते थे।

ऐसे खुद को किरदार से बाहर निकाला

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब पूछा गया कि उन्होंने इससे खुद को बाहर कैसे निकाला तो एक्टर बोले, 'मैं इतना ज्यादा परेशान था कि डर लगने लगा था कि खुद की जान न ले लूं।' लेकिन नवाजुद्दीन खुद को समझाते रहते कि ऐसा नहीं होगा और उन्हें खुद से नहीं डरना है। वह खुद की जान नहीं लेंगे। बाद में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई आने के बाद 'रमन राघव' की।

इन फिल्मों में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

'रमन राघव' 2016 में रिलीज हुई थी। यह एक सीरियल किलर पर आधारित थी, जिसका रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया था। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। नवाजुद्दीन अब जल्द ही 'टीकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा', 'हड्डी', 'संगीन', 'अफवाह' और 'जोगिरा सारा रा रा' में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.