जब इस गंभीर बीमारी के कारण नरक बनी सुष्मिता सेन की जिंदगी, हर 8 घंटे में लेने पड़ते थे स्टेरॉयड

Updated on 03-03-2023 08:09 PM
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने जब हाल ही यह बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और एंजियोप्लास्टी करके स्टेंट लगाए गए हैं, तो फैन्स बुरी तरह घबरा गए। हर कोई एक्ट्रेस की सेहत जानने को बेताब हो गया। सुष्मिता के हार्ट अटैक की खबर ने फैन्स को बड़ा सदमा दिया है। सुष्मिता सेन पिछले कुछ साल से बहुत ही बुरे दौर का सामना कर रही हैं। साल 2014 में भी उन्होंने तब बहुत ही मुश्किलों भरा समय देखा था, जब उन्हें एक गंभीर बीमारी हो गई थी। सुष्मिता की हालत तब ऐसी हो गई थी कि उन्हें हर 8 घंटे में स्टेरॉयड लेने पड़ते थे। यही नहीं, इस बीमारी की वजह से सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री से 4 साल के लिए गायब हो गई थीं।
Sushmita Sen ने इस बारे में 2020 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में सुष्मिता सेन ने बताया था कि उस गंभीर बीमारी के कारण उनकी हालत कैसी हो गई थी और किस कदर वह खुद को हारा हुआ मानने लगी थीं। सुष्मिता सेन को Addison's disease हो गई थी। इसकी वजह से एक्ट्रेस ने बहुत ट्रॉमा झेला था।


सुष्मिता सेन का दर्द- मैंने काला दौर देखा, ट्रॉमा झेला

सोशल मीडिया पोस्ट में सुष्मिता सेन ने उस बुरे दौर और झेली गई दिक्कतों के बारे में लिखा था, 'सितंबर 2014 में एडिसन डिजीज होने के बाद ऐसा लगा जैसे मुझमें कुछ बचा ही नहीं। मुझसे लड़ने की क्षमता नहीं बची थी। बॉडी बुरी तरह थकान मान चुकी थी। अंदर बहुत गुस्सा और चिड़चिड़ाहट भर गई थी। आंखों के नीचे काले घेरे आ गए थे। मैंने 4 साल तक तो काला दौर देखा, उसे मैं बयां भी नहीं कर सकती। स्टेरॉयड का सब्स्टिट्यूड कॉर्टिसोल लेना पड़ा। बहुत साइड इफेक्ट्स झेले, जो मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। एक गंभीर बीमारी के साथ जीने से ज्यादा थकाने वाला और कुछ नहीं है।'

सेट पर चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं सुष्मिता सेन

सुष्मिता ने वहीं एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक बंगाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो सेट पर चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं और बेहोश हो गईं। तब सुष्मिता को तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह एडिसन डिजीज से जूझ रही हैं।

क्या है एडिसन डिजीज?

यह एक ऑटो इम्यून कंडीशन है, जिसमें शरीर हॉर्मोन्स बनाना बंद कर देता है। शरीर में किडनी के ऊपर एड्रेनिल ग्लैंड होती है, जो कोर्टिसोल और एल्डोस्टेरोन नाम का हॉर्मोन बनाती है। ये हॉर्मोन शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और कई कामों में मदद करते हैं। लेकिन जब एडिसन डिजीज होती है तो ये हॉर्मोन नहीं बन पाते। इस वजह से काफी परेशानियां होती हैं।

सुष्मिता को सताने लगी थी चिंता

सुष्मिता सेन भगवान का शुक्र मानती हैं कि उन्हें बेस्ट मेडिकल हेल्प मिली और वह उस बीमारी से उबर पाईं। सुष्मिता जब इस बीमारी की गिरफ्त में थीं, तो उन्हें यह चिंता सताने लगी थी कि क्या वह बच पाएंगी? उनके बच्चों का क्या होगा? प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या 3' में नजर आएंगी। वह फिलहाल इसकी शूटिंग कर रही थीं। 'आर्या 3' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.