'कटप्पा को लेकर कहां जा रही फैजा?', दीपिका के बेटे के लिए बेहूदी बात करने वालों की घटिया है सोच

Updated on 28-11-2023 03:55 PM
इसी साल 21 जून को दीपिका कक्कड़ मां बनीं, लेकिन प्रीमैच्योर डिलीवरी की वजह से उन्हें अपने बच्चे से कई दिनों तक दूर रहना पड़ा था। प्री-मच्योर डिलीवरी होने की वजह से बच्चे को NICU में रखा गया था और 20 दिन के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था। खैर, अब बच्चा स्वस्थ है और अक्सर दीपिका अपने बच्चे के साथ पब्लिक प्लेस पर नजर आ जाया करती हैं। दीपिका और शोएब अक्सर अपने बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर किया करते हैं। हालांकि, दीपिका और शोएब को जहां अब तक सोशल मीडिया यूजर्स से जबरदस्त प्यार मिला है, वहीं बच्चे को लेकर कुछ लोग अक्सर ट्रोल में लगे रहते हैं। अक्सर दीपिका और शोएब के बेटे के लुक्स को लेकर लोग काफी भद्दी बातें किया करते हैं, जो बहुत ही गलत है।

दीपिका और शोएब के बच्चे के लिए लोगों ने की हदें पार

आइए देखते हैं लोगों ने दीपिका और शोएब के बच्चे के लिए सोशल मीडिया पर किस तरह हद पार कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने बच्चे के साथ दीपिका को देखकर कहा है- कटप्पा को लेकर कहां जा रही फैजा? एक ने कहा- ये अडॉप्ट किया बच्चा लग रहा है, खुद का नहीं लग रहा। कुछ ने 'कालू' तो किसी ने सीधे-सीधे बिना सोचे-समझे बदसूरत कहा है।

लोगों ने दीपिका के बच्चे के लिए किए बेहूदे कॉमेंट्स्

वहीं एक और वीडियो में दीपिका अपने बच्चे से कह रही हैं- भैया लोगों को हाय बोल दो। इसके बाद वह पपाराजी से कहती हैं कि इसे भूख लगी है। अब इस वीडियो पर लोगों ने काफी बेहूदे कॉमेंट्स किए हैं। एक ने कहा- कितना बुरा सा है, एक और ने लिखा- ये इतना डरावना कैसे है? एक यूजर ने लिखा- ये आंखें बड़ी-बड़ी क्यों कर रहा? एक अन्य यूजर ने लिखा- वो खुद डर रहा है और डरा रहा है भैया लोगों को, तुम जल्दी भागो फैजा वहां से।

कुछ लोगों ने ट्रोल करने वालों को जमकर सुनाया है

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने बच्चे को ट्रोल करने वालों की जमकर आलोचना की है। एक ने कहा है, 'कितने घटिया लोग हैं, छोटे से बच्चे को कितना गलत बोलते हैं। कोई कालू तो कोई अफ्रीकन बोलता है। हद है, बस दूसरों के लिए इन्हें नेगेटिव कहना आता है।' एक ने कहा- हद है, इतना प्यारा बच्चा है और कोई छोटे से बच्चे को ऐसे बोल भी कैसे सकता है।

ये ट्रोलिंग शर्मनाक और बेहूदगी भरा है

ये बातें समझ से परे है कि कोई बच्चे के लुक्स के लिए कैसे कुछ बोल सकता है। आपको नहीं पसंद आई उनकी झलक तो आप आगे बढ़ो न, हर चीज पर अपनी राय देनी जरूरी तो नहीं। आप खुद से ही जरा दीपिका की तुलना कर लें, जिन्होंने मुंबई में तीन साल तक एयर होस्टेस के रूप में अपना काम किया। उन्होंने 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने लक्ष्मी की भूमिका निभाई और फिर इसके बाद वह 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में नजर आईं। सबसे ज्यादा उन्हें पॉप्युलैरिटी मिली कलर्स टीवी के 'ससुराल सिमर का' में सिमर भारद्वाज के किरदार से उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी मिली। दीपिका की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उन्हें 3.7M लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके चैनल Dipika Ki Duniya को भी 3.79 लोग फॉलो करते हैं। मान लें कि आप दीपिका के टीवी शो से नहीं तो कम से कम उनकी रियल लाइफ से तो जरूर इम्प्रेस हुए होंगे। दीपिका अपने वीडियो को जरिए अपनी जिंदगी को अपने फैन्स से जोड़कर रखना जानती हैं। अब दीपिका एक्टर और यूट्यूब होने के साथ-साथ एक मां भी हैं और दुनिया में किसी भी मां के लिए अपने बच्चे से अधिक प्यारा और कुछ भी नहीं होता। याद रखे कि आप उन्हें एक ऐसी चीज के लिए ट्रोल कर रहे हैं जो उनके लिए बहुत ही अनमोल है। ये ट्रोल्स कभी उनकी जगह खुद को और अपनी मां को रखें तो शायद ये एहसास होगा कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। ऐसे ट्रोल गलत ही नहीं बल्कि बेशर्मी की हद हैं। यहां 'चुल्लू भर पानी में डूब मरने' वाली कहावत भी याद आती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.