अनंत अंबानी की तारीफ करते हुए कंगना ने कुछ ऐसा कहा कि भड़के लोग, लिखा- जी चाहता है आपके पुराने क्लिप्स दिखाऊं
Updated on
01-03-2024 01:27 PM
इस वक्त जामनगर से मुकेश अंबानी के घर के फंक्शन की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब दिखाई दे रही है। मौका है मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का, जहां फिल्मी सितारों का खूब मेला लगा हुआ है। इसी बीच अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा, जिसमें वह अपने भाई-बहनों के साथ अपनी बॉन्डिंग राम और सीता का उदाहरण देकर करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की तारीफ जमकर हो रही है और कंगना भी इस मौके पर चूंकी नहीं। हालांकि, कंगना ने अनंत अंबानी का ये वीडियो शेयर करते हुए एक तरफ जहां उनकी जमकर तारीफ की है वहीं एक बार फिर से इस तारीफ में उन्होंने बॉलीवुड को घुसा दिया है और लोगों को उनकी यही बात पसंद नहीं आ रही।
अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर सिटी में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंतारा' को लेकर बातें करते हुए एक इंटरव्यू में भाई-बहन से अपने रिश्ते पर बातें की। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि भाई-बहन में उनके बीच किसी तरह का कॉम्पिटीशन नहीं रहता है। अनंत अंबानी ने कहा कि उनके बड़े भाई आकाश अंबानी राम और भाभी श्लोका मेहता सीता की तरह हैं और बहन ईशा अंबानी को अपनी मां की तरह बताया। उन्होंने कहा कि- हम सब एक दूसरे की मदद और रक्षा करते हैं और जैसे वो मुझसे कहेंगे मैं वही करूंगा।
कंगना ने की अनंत अंबानी की तारीफ, लोगों को एक बात नहीं आई पसंद
कंगना इस वीडियो को देखकर खुद को रोक न सकीं और अपने x अकाउंट पर इसे शेयर करते हुए लिखा, 'अनंत कल्चर से जुड़े हुए हैं और सेंसिबिल भी हैं। इसके अलावा, खास बात ये है कि वो बॉलीवुड के माफिया और ड्रग का इस्तेमाल करने वाले गैंग के साथ नहीं घूमते। इन्हें मेरी शुभकामनाएं।'
लोगों ने कंगना को कहा- हर जगह बॉलीवुड? जी चाहता है कि आपके पुराने क्लिप्स दिखाऊं
बस कंगना के इतना लिखने की देर थी कि लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया। अनंत की तारीफ के बीच बॉलीवुड को घसीटना अब लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा और कंगना को खूब सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हर जगह बॉलीवुड? आपकी इमर्जेंसी फिल्म आने दो, अगर धागा नहीं खोला तो.... जी चाहता है कि आपके पुराने क्लिप्स दिखाऊं लेकिन ये करना नहीं चाहता, इमर्जेंसी का इंतजार है। अब नहीं सीमा इस क्रोध की। एक ने कहा- आपको कैसे पता कि ये बॉलीवुड गैंग के साथ नहीं घूमते? एक अन्य ने कहा- डोंट वरी आंटी, आपकी अगली फिल्म भी डिजास्टर होगी। एक और यूजर ने लिखा- आपको बता दें कि रणबीर उनके बेस्ट फ्रेंड हैं।
अब तक कंगना इस मौके पर नजर नहीं आईं
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अबानी का प्री- वडिंग फंक्शन आज 1 मार्च से शुरू है। इस ग्रैड फंक्शन में दुनिया भर की तमाम हस्तियां शामिल हो रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे जामनगर इस फंक्शन में पहुंच चुके हैं। हालांकि, जहां इस मौके से फिल्मी हस्तियों की ढेर सारी झलकियां सामने आई हैं वहीं कंगना रनौत अब तक कहीं नजर नहीं आई हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…