डब्ल्यूएचओ ने भारत के वैक्सीनेशन प्रयासों को सराहा: मांडविया

Updated on 20-10-2021 09:35 PM

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी चर्चा हुई है और उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए टीकाकरण के बृहद् प्रयासों की सराहना की है।

 भारत में मंगलवार तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और देश 100 करोड़ खुराक लगाए जाने का आंकड़ा पार करने वाला है। केंद्र ने राज्यों से अपील की है कि टीके की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता को देखते हुए वे दूसरी खुराक लगाने पर ध्यान केंद्रित करें।

 मांडविया ने ट्वीट कियाकि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कोविड-19 टीकाकरण में भारत सरकार के बृहद् प्रयासों की डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने प्रशंसा की है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहाकि हमने 99 करोड़ खुराक लगा दी है। हम कोविड-19 टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.