कौन हैं 'बिग बॉस OTT 2' की वाइल्ड कार्ड एंट्री स्नेहिल मेहरा? संजय लीला भंसाली संग कर चुकी हैं काम

Updated on 13-07-2023 04:32 PM

'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को है, और इसी बीच मेकर्स धड़ाधड़ वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। यह हैं स्नेहिल दीक्षित मेहरा, जो 'बीसी आंटी' के नाम से पॉपुलर हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के एक टीवी शो की राइटर भी रह चुकी हैं और उनके वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

Bigg Boss OTT 2 शो 17 जून को शुरू हुआ था, जिसे दो हफ्ते एक्सटेंड कर दिया गया था। बिग बॉस के घर से तीन एविक्शन हुए थे, जिनमें से एक यानी पलक पुरसवानी वापस आ चुकी हैं। वहीं चौथे एविक्शन के रूप में साइरस ब्रोचा को फैमिली में मेडिकल इमर्जेंसी के कारण बाहर भेज दिया गया। उस हिसाब से देखें तो अभी तक सिर्फ दो ही एलिमिनेशन हुए हैं। बाकी सारे कंटेस्टेंट्स घर में मौजूद हैं, और मेकर्स एक के बाद एक चार वाइल्ड कार्ड एंट्री ले आए हैं।
 

स्नेहिल मेहरा की Bigg Boss OTT 2 में एंट्री
अब नई वाइल्ड कार्ड एंट्री Snehil Dixit Mehra हैं। उनकी एंट्री शो में कब होगी, यह अभी बताया नहीं गया है। लेकिन 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, वह 
'बिग बॉस ओटीटी 2' की कन्फर्म वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि स्नेहिल मेहरा कौन हैं।


कौन हैं स्नेहिल मेहरा?

स्नेहिल मेहरा एक एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर, राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वह एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की भी कंटेंट हेड रह चुकी हैं। स्नेहिल 'बीसी आंटी' के नाम से मशहूर हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। BC का मतलब यहां Bheri Cute से है।


संजय लीला भंसाली संग किया काम

स्नेहिल मेहरा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के साथ असोसिएट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।


लॉकडाउन के दौरान पॉपुलैरिटी
कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन में 'बीसी आंटी' का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें क्वारंटीन जोशी, कोविड अवस्थी, कोरोना पाल सिंह और आत्मनिर्भर केलावाला जैसे नाम थे। उसी ने स्नेहिल को मशहूर कर दिया था।
 

'अपहरण' में काम, इस शो की लिखी कहानी

स्नेहिल मेहरा वेब सीरीज 'अपहरण' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ टीवी सीरियलों का स्क्रीनप्ले भी लिखा है, जिनमें 'दिल से दिल तक' भी शामिल है। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल में थे।


न्यूज एंकर बनना चाहती थीं स्नेहिल मेहरा

स्नेहिल मेहरा कभी न्यूज एंकर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि छह साल की उम्र में ही उन्होंने यह तय कर लिया था। वह रोजाना मिरर के साथ न्यूज पढ़ने की प्रैक्टिस करती थीं। लेकिन स्नेहिल के पिता चाहते थे कि वह कोई प्रोफेशनल डिग्री लें। इसलिए स्नेहिल मेहरा ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली और नौकरी करने लगीं।


रोजाना मिलते थे 200 रुपये

बाद में स्नेहिल मेहरा ने एक न्यूज चैनल में इंटर्नशिप की। तब उन्होंने रोजाना 200 रुपये और कुछ फूड कूपन मिलते थे। पर अब स्नेहिल राइटर बनकर ज्यादा खुश हैं। स्नेहिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी और वीडियोज से लोगों को खूब एंटरटेन किया है। देखना यह होगा कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में क्या कमाल दिखाएंगी।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.