मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम को क्यों याद आए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, क्या कहा?

Updated on 18-08-2026 06:04 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक बयान दिया है। अनवर इब्राहिम ने कहा, नेहरू, सुकर्णो, झोउ एनलाई और न्क्रुमाह का दौर भविष्य के लिए उम्मीद की किरण था। ये उभरते हुए और नए आजाद देश अपनी पहचान बना रहे थे। लेकिन किसी तरह यह दौर फीका पड़ गया और बड़ी ताकतों ने इसे निगल लिया। उनका यह बयान दुनियाभर में जारी सैन्य तनाव के बीच आया है, जिससे बचने के लिए कई देश सैन्य गठबंधन बनाने की कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "इतिहास के स्टूडेंट के तौर पर, वह समय जब हमारे पास सुकर्णो, नेहरू, चाउ और लाई, न्येरेरे या एन्क्रूमा थे। हमने सोचा कि यही भविष्य की उम्मीद है। ये उभरते हुए देश, नए आजाद देश अब खुद को साबित कर रहे हैं, मुझे लगा कि यह खूबसूरती है। फिर यह किसी तरह फीका पड़ गया, बड़ी ताकतों ने इसे निगल लिया, और फिर अब एक नए रूप में उभर रहा है, हालांकि यह अभी भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।"पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर, युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रो टीटो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉ सुकर्णो और घाना के राष्ट्रपति क्वामे एन्क्रूमा शामिल थे। 1955 में इंडोनेशिया के बांडुंग शहर में एक सम्मेलन हुआ, जिसमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मजबूत नींव पड़ी। इसमें मुख्य रूप से एशियाई-अफ्रिकी देशों की एकता और उपनिवेशवाद के विरोध पर चर्चा हुई।


गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत क्या था?

गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत उस समय नए स्वतंत्र देशों को अमेरिका (पूंजीवादी गुट) और सोवियत संघ (साम्यवादी गुट) के सैन्य गठबंधनों से दूर रहकर अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रीय संप्रभुता बनाए रखने का मार्ग था। एशिया और अफ्रीका के नए स्वतंत्र हुए देश किसी भी गुट में शामिल होकर अपनी संप्रभुता को खतरे में नहीं डालना चाहते थे। इसलिए पंडित नेहरू और उनके साथी नेताओं ने एक तीसरा रास्ता चुना, जिसे गुटनिरपेक्षता कहा गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा है कि उनके पड़ोसी देश (भारत) के पास सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का दावा करने…
 18 August 2026
ढाका: बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत दौरे पर आनाकानी कर रहे हैं। तारिक रहमान ने पीएम बनने के बाद पहले चीन की यात्रा की और भारत की आपत्तियों के…
 18 August 2026
काठमांडू: नेपाल के गोरखा सैनिक दशकों से भारतीय सेना का हिस्‍सा रहे हैं। भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट है और इसमें नेपाल दिलेर गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रही है।…
 18 August 2026
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक बयान दिया है। अनवर इब्राहिम ने कहा, नेहरू, सुकर्णो, झोउ एनलाई और न्क्रुमाह का…
 17 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने उम्मीद जताई है कि तारिक रहमान का जल्द भारत दौरा होगा। उन्होंने रविवार रात में कहा कि 'उन्हें पूरी उम्मीद है…
 17 August 2026
इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी हाजिर-जवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए भी प्रसिद्ध थे। कल यानि 16 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि थी। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को…
 17 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने 'अनुकूल हालात' होने पर यात्रा की दलील दी है। लेकिन दूसरी तरफ जब बांग्लादेश बहाने…
 17 August 2026
र‍ियाद/दुबई: अमेरिका की ईरान नीति को लेकर गुस्‍सा बढ़ता ही जा रहा है। डोनाल्‍ड ट्रंप जिस तरह से ईरान को लेकर हर दिन अपनी नीतियों में बदलाव कर रहे हैं,…
 17 August 2026
रियाद/अबू धाबी: तुर्की मक्का डिफेंस पैक्ट में और इस्लामिक देशों को शामिल करना चाहता है। लेकिन इस समझौते के बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच का…
Advt.