डोकलाम पर भूटान के पीएम का बयान भारत के लिए चिंता की बात क्यों? समझें इसके रणनीतिक मायने

Updated on 29-03-2023 07:02 PM
थिंपू: भूटान ने दावा किया है कि उसकी सीमा के अंदर चीन ने कोई गांव नहीं बसाया है। भूटानी प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा कि चीन के पास भी समान अधिकार है कि वो सीमा विवाद का समाधान खोजे। वहीं, भारत का मानना है कि चीन ने इस इलाके में अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। भूटानी पीएम ने कहा कि सीमा विवाद को हल करना अकेले भूटान पर निर्भर नहीं है। हम तीन हैं। कोई बड़ा या छोटा देश नहीं है। तीन समान देश हैं। ऐसे में प्रत्येक का हिस्सा एक तिहाई का है। अभी तक सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर बताया गया था कि चीन ने भूटान की सीमा के अंदर 10 गांव बसा लिए हैं।

भूटान का बयान भारत के लिए झटका क्यों


सीमा विवाद का समाधान खोजने में चीन की हिस्सेदारी का दावा भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भारत शुरू से डोकलाम में चीनी घुसपैठ का विरोध करता है। डोकलाम रणनीतिक तौर पर अति संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब है। यह भूमिका वह संकरा भाग है, जो भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों को शेष देश से अलग करता है। चीन की रणनीति युद्ध के समय सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद कर भारत का संपर्क पूर्वोत्तर से काटना है। ऐसे में चीन डोकलाम के इलाके में ज्यादा से ज्यादा अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है। उसने इस इलाके में कई सड़कें भी बना रखी हैं।

भूटान अब डोकलाम पर समझौता करने को तैयार


भूटान के प्रधानमंत्री अब कह रहे हैं कि हम तैयार हैं। जैसे ही अन्य दोनों पक्ष (भारत और चीन) भी तैयार हों, हम चर्चा कर सकते हैं। यह एक संकेत है कि भूटान, चीन और भारत के बीच विवादित क्षेत्र डोकलाम पर बातचीत करने के लिए थिंपू तैयार है। भूटानी पीएम का यह बयान 2019 में उनके बयान के ठीक उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी पक्ष को तीनों देशों के मौजूदा ट्राइजंक्शन पाइंट के पास एकतरफा कुछ भी नहीं करना चाहिए। दशकों से वह ट्राइजंक्शन पाइंट दुनिया के नक्शे में बटांग ला नाम के स्थान पर स्थित है। चीन की चुम्बी घाटी बटांग ला के उत्तर में है। भूटान दक्षिण और पूर्व में और भारत पश्चिम में स्थित है।

डोकलाम भारत के लिए जरूरी क्यों

चीन चाहता है कि ट्राइजंक्शन को बटांग ला से लगभग 7 किलोमीटर दक्षिण में माउंट जिपमोची नाम की चोटी पर स्थानांतरित किया जाए। अगर ऐसा होता है तो पूरा डोकलाम पठार कानूनी रूप से चीन का हिस्सा बन जाएगा, जो भारत को स्वीकार्य नहीं है। 2017 में भारतीय और चीनी सैनिक दो महीनों तक इस इलाके में आमने सामने थे। तब भारतीय सैनिकों ने डोकलाम पठार में चीन को एक सड़क बनाने से रोक दिया था। यह सड़क अवैध रूप से माउंट गिपमोची को एक झम्फेरी नाम की चोटी से जोड़ता था। भारतीय सेना का स्पष्ट मानना है कि चीनी सेना को झम्फेरी पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी सा सकती है, क्योंकि इससे उन्हें सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर नजर रखने में सहायता मिलेगी।

भारती सेना बताई थी डोकलाम की अहमियत


2017 में डोकलाम संकट के समय पूर्वी सेना के तत्कालीन कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने कहा था कि ट्राइजंक्शन के स्थान को दक्षिण में ट्रांसफर करने के लिए चीन का कोई भी प्रयास भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अस्वीकार्य होगा। यथास्थिति में एकतरफा तरीके से व्यवधान डालने का चीनी प्रयास एक प्रमुख सुरक्षा चिंता है। इसका भारत की सुरक्षा पर स्पष्ट प्रभाव पड़ने वाला है। 2017 के बाद से जब चीनी डोकलाम में फेस-ऑफ साइट से पीछे हटने के लिए सहमत हुए, तो उन्होंने अमो चू नदी घाटी के साथ भूटानी क्षेत्र में घुसपैठ की थी। यह जगह डोकलाम के नजदीक और सीधे पूर्व में है। यहां चीन ने कई गांवों का निर्माण किया है। उन्होंने इस क्षेत्र को जोड़ने के लिए एक सड़क भी बनाई है, जो शुरू से ही भूटान का हिस्सा रहा है।

क्या भूटान ने अपनी जमीन चीन को सौंप दी?

अब ऐसे संकेत हैं कि भूटान को उस क्षेत्र को चीन को सौंपने के लिए मजबूर किया गया हो सकता है। भूटानी प्रधानमंत्री लोटे त्शेरिंग ने कहा है कि भूटान में चीनी गांवों के निर्माण के बारे में मीडिया में बहुत सी जानकारियां प्रसारित हो रही हैं। हम उनके बारे में बड़ा दावा नहीं कर रहे, क्योंकि वे भूटान में नहीं हैं। हमने इसे स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई घुसपैठ नहीं हुई है। यह एख अंतरराष्ट्रीय सीमा है और हम जानते हैं कि वास्तव में हमारा क्या है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.