Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया ने क्यों पब्लिक में उछाली अपने घर की बात, कहा- मेरे करियर पर इसका असर पड़ा

Updated on 25-04-2023 08:39 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अब उनसे अलग रह रहीं उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी के बीच उनकी पारिवारिक लड़ाई को लेकर पब्लिक में खूब कीचड़ उछला। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए तो सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी फैमिली की जमकर छीछालेदर मची। सबसे पहले आलिया ने नवाज की मां पर उन्हें हैरमेंट करने का आरोप लगाया और कहा कि एक्टर ने अपने दोनों बच्चों शोरा और य़ानी से भी किनारा कर लिया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर कुछ डिस्टर्ब करने वाले वीडियोज़ भी शेयर किए, जिसमें उनका फैमिली इशू पब्लिक के बीच खुल्लमखुल्ला दिखा। अपने नए इंटरव्यू में आलिया ने इसकी वजह भी बताई कि आखिर क्यों उन्हें घर के अंदर की बातों को पब्लिक के सामने लेकर आना पड़ा था।

आलिया ने बताया कि ये सब उन्होंने इसलिए किया कि वह काफी झेल रही थीं। इस मुद्दे पर बात करना जरूरी था क्योंकि उनका दम घुट रहा था। उन्हें अब सुकून महसूस हो रहा है जब कोर्ट ने उनके दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए वापस दुबई भेजने का निर्देश दिया और दोनों पैरेंट्स को भी उन्हें जॉइन करने को कहा।

आलिया सिद्दीकी ने बताया मानसिक परेशानियों से गुजर रही थीं

आलिया ने आगे कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि उन्हें फैमिली इशू के बारे में पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा उन्हें करना पड़ा क्योंकि वो मानसिक परेशानियों से गुजर रही थीं। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से हुई बातचीत में कहा, 'जब आप अधिक मुश्किलों से गुजरते हैं तो आपको पब्लिक फोरम का सहारा लेना ही पड़ता है। क्योंकि उस वक्त आपको सुनने के लिए कोई नहीं होता और जब आपको कोई नहीं सुने तो फिर आपको लड़ना ही पड़ता है।'

'मेरे करियर पर इसका असर पड़ा है'

आलिया ने बताया कि वह चाहती हैं कि मीडिया इस बात को समझे कि आखिर पिछले 12 साल से वह क्या कुछ झेल रही हैं और ये बातें वो किसी से कह भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे करियर पर इसका असर पड़ा है। मुझे काम करने की आजादी नहीं मिली। उन्होंने मुझे अपने करियर में आगे बढ़ने नहीं दिया और मुझे रोक कर रखा।'

आलिया की फिल्म में नवाज ने की थी एक्टिंग

बता दें कि हाल ही में आलिया सिद्दीकी ने अपने प्रॉडक्शन में तैयार हुई 'Holy Cow' में नवाजुद्दीन के काम करने के लिए उन्हें थैंक्स कहा था। साईं कबीर निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा भी थे और पिछले साल अगस्त में सिनेमाहॉल में रिलीज हुई थी। पिछले वीक ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.