33 साल पहले पत्नी इवाना ने इसका खुलासा किया था, अब बोले- मैंने इन्हें कभी नहीं पढ़ा

Updated on 21-12-2023 01:51 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा से अवैध प्रवासियों के खिलाफ बोलते रहे हैं। इसके चलते कई बार उनकी तुलना जर्मनी के तानाशाह रहे अडोल्फ हिटलर से होती है। 1990 में ट्रम्प की पत्नी इवाना ने भी एक आर्टिकल में लिखा था कि ट्रम्प अपनी अलमारी में हिटलर की स्पीच रखते हैं।

19 दिसंबर 2023 को आयोवा में एक संबोधन के दौरान ट्रम्प ने प्रवासियों का मुद्दा उठाया। कहा- अवैध प्रवासी अमेरिका में जहर घोल रहे हैं। वो देश को तबाह कर रहे हैं। इसी तरह की सोच हिटलर की भी थी। वो कहता था- ऐतिहासिक कल्चर सिर्फ इसलिए खत्म हो गए क्योंकि दूसरे लोगों के आने से कल्चर बनाने वाले लोगों का ओरिजन खत्म हो गया। हिटलर का कहना था कि यहूदी जर्मनी के खून में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

संबोधन के बाद 1990 में ट्रम्प की पत्नी इवाना का लिखा आर्टिकल वायरल होने लगा। इस पर सफाई देते हुए ट्रम्प ने कहा- मैंने अडोल्फ हिटलर की किताब 'मीन कैम्फ' ('माय स्ट्रगल') या उनकी कोई स्पीच कभी नहीं पढ़ी।

एक दिन के लिए तानाशाह बनना चाहते हैं ट्रम्प
ये पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने 2024 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अप्रवासियों का मुद्दा उठाया है। कुछ दिन पहले भी ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति चुने गए तो एक दिन के अमेरिका के तानाशाह बनेंगे ताकि वो मैक्सिको के बॉर्डर को बंद कर सकें।

सितंबर के अंत में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भी अवैध अप्रवासियों के लिए ट्रंप ने इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे पहले अगस्त में में भी ट्रम्प ने न्यू हैम्पशायर में रैली की थी। तब भी उन्होंने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की बात कही थी।

ट्रम्प ने कहा था- देश का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चलाऊंगा
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा था- हमारे देश पर हमला हो रहा है। अगर मैं सत्ता में आया तो सभी जरूरी स्टेट, लोकल, फेडरल और मिलिट्री पावर का इस्तेमाल करके अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चलाऊंगा।

ट्रम्प ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था- हम बॉर्डर पर डिपोर्टेशन ऑफिसर तैनात करेंगे। एक-एक अवैध प्रवासी को ढूंढकर उन्हें वापस भेजेंगे। हम बॉर्डर पर दीवार बना देंगे। गैरकानूनी इमिग्रेशन हमेशा से ट्रम्प का चुनावी मुद्दा रहा है। 2016 के चुनाव कैंपेन में भी ट्रम्प ने यही मुद्दा उठाया था।

हिटलर ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर शुरू किया था
हिटलर जर्मनी का वो तानाशाह था जिसने सेकेंड वर्ल्ड वॉर शुरू किया था, नरसंहार में 60 लाख से ज्यादा यहूदियों की जान ली थी। सेकेंड वर्ल्ड वॉर में जर्मनी हार की कगार पर था। जब हिटलर को लगा की वो जीत नहीं पाएगा तो 30 अप्रैल 1945 में उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.