फिर गाना गाएंगे आमिर खान? स्टूडियो से वीडियो वायरल, 25 साल पहले गाया था 'आती क्या खंडाला'
Updated on
29-06-2023 09:39 PM
आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके नेक्स्ट मूव या प्रोजेक्ट पर हर किसी की पैनी नजर रहती हैं। फैंस भी अपने परफेक्शनिस्ट स्टार से जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल जानने के लिए हमेशा बेकरार दिखाई देते हैं। ऐसे में, हाल में जब एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से आमिर का एक वीडियो सामने आया तो सभी ये जानने के लिए एक्साइटेड नजर आए कि आखिरकार एक्टर करने क्या वाले हैं।
दरअसल, आमिर खान का वीडियो सिंगर सोना महापात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। इस वीडियो में आमिर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिख रहे हैं और सिंगर/कंपोजर राम संपत को उन्हें डायरेक्शन देते हुए देखा जा सकता हैं।
25 साल बाद सिंगिंग में आजमाएंगे हाथ!
अब जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोग आमिर को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देख काफी हैरान नजर आए और सोच में पड़ गए कि वो अगला क्या करने वाले हैं। क्या वो सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले हैं?
आज भी लोगों की जुबां पर है 'आती क्या खंडाला'
वैसे सालों पहले आमिर खान ने चार्टबस्टर 'आती क्या खंडाला' दिया था। इस गाने को आमिर ने अपनी फिल्म 'गुलाम' (1998) के लिए अलका याग्निक के साथ मिलकर गाया था। लेकिन ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर छाया रहता है। अल्का याग्निक के साथ उनकी जुगलबंदी भी ऑल टाइम फेवरेट बनी हुई है। आमिर खान का 'आती क्या खंडाला' सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। आमिर खान की आवाज में ये गाना फैन्स को आज भी बेहद खुशी देता है।
आमिर को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देख फैंस हुए एक्साइटेड
अब जबकि आमिर खान ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया हैं, तो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गुनगुनाते हुए उनके इस फुटेज ने फैंस को दीवाना कर दिया है। तो आमिर खान नेक्स्ट क्या लेकर आने वाले हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…