अल्लू अर्जुन ने कजन राम चरण संग 'नाटू नाटू' पर किया डांस, बर्थडे पोस्ट में लिखा- तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा
Updated on
28-03-2024 02:03 PM
RRR स्टार राम चरण का 27 मार्च को 39वां बर्थडे था। दुनियाभर के फैंस ने एक्टर को ढेर सारी बधाइयां दीं और खूब प्यार बरसाया। ऐसे में कजन अल्लू अर्जुन भला कैसे पीछे रहते? उन्होंने अपने 'स्पेशल कजन' को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह राम चरण और अन्य कजन्स के साथ मिलकर RRR के हिट गाने 'नाटू नाटू' पर डांस कर रहे हैं।
ये तस्वीरें एक पार्टी की हैं, जिसमें Allu Arjun ने कजन राम चरण, निहारिका कोनिडेला और अल्लू शिरीष के साथ मिलकर ऑस्कर विनिंग गाने 'नाटू नाटू' पर जमकर कदम थिरकाए। तस्वीर में चारों इस गाने का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और लिखा, 'मेरे सबसे स्पेशल कजन राम चरण को हैप्पी बर्थडे। तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…