13 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करेंगे : बटलर

Updated on 25-03-2022 07:42 PM

नई दिल्ली   राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि उनकी टीम इस बार अपने 13 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान की टीम ने 2008 में आईपीएल के पहले सत्र में जीत दर्ज की थी पर पिछले  13 साल से वह इसमें नाकाम रही है। ऐसे में अब उसका इरादा दोबारा जीत दर्ज करना रहेगा।

बटलर का कहना है कि शनिवार से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में उनकी टीम दोबारा ट्रॉफी जीतने में सक्षम है। राजस्थान की टीम अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ जोस बटलर को भी टीम में बरकरार रखा था।

बटलर ने कहा कि वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं और इस साल टीम को खिताब दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।  साथ ही कहा , ‘ आप जिस टीम को जानते हैं, उसके साथ नए सत्र की शुरुआत करना, नई टीम गठित करना वास्तव में रोमांचक है। हमारा लक्ष्य आईपीएल जीतना है और मैं उसमें योगदान देने के लिये मैं अब इंतजार नहीं कर सकता।राजस्थान की टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी हैं।

अश्विन और चहल को लेकर बटलर ने कहा, ‘हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अश्विन और चहल जैसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हमारे पास हैं। इसके अलावा टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा है। इसके अलावा टीम के पास कई अच्छे बल्लेबाज और ऑलराउंडर भी हैं। कुल मिलाकर देखा जाये तो टीम काफी संतुलित है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिये यह वास्तव में रोमांचक आईपीएल रहेगा।इसी कारण फ्रेंचाइजी ने जब उन्हें बरकरार रखा तो उन्हें काफी खुशी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.