झल्ली सी गीत और सयाने आदित्य के किस्से फिर टटोलेंगे, क्या करीना और शाहिद कपूर ने हां कर दी?

Updated on 16-09-2023 05:08 PM
करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 2007 में रिलीज़ हुई यह रोमांटिक-कॉमेडी बड़ी हिट रही और आज भी दिलों पर राज करती है। जबकि फैंस अक्सर फिल्म के सीक्वल की मांग करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि आखिरकार ऐसा हो रहा है। 'टाइम्स नाउ' की एक रिपोर्ट की मानें तो 'जब वी मेट 2' जल्द ही बनेगी।

एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, अष्टविनायक के मालिक राज मेहता गांधार फिल्म्स बैनर के तहत फिल्म बनाएंगे। गंधार ग्रुप का रिफाइनरी क्षेत्र में 30 साल का लंबा इतिहास है। उन्होंने 2021 में गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखा। यह भी बताया गया है कि इम्तियाज अली ने पहली फिल्म का डायरेक्शन किया था और वो अगले पार्ट का भी निर्देशन कर सकते हैं।

इम्तियाज अली बनाएंगे फिल्म?

जबकि मेकर्स की ओर से Jab We Met 2 के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या करीना कपूर खान और शाहिद कपूर फिल्म के लिए एक साथ आएंगे और गीत और आदित्य के रूप में अपने रोल्स को दोहराएंगे।

क्या शाहिद और करीना करेंगे 'जब वी मेट 2'

'जब वी मेट' को भी इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया गया था जब Shahid Kapoor ने सीक्वल के बारे में भी बात की थी और सिद्धार्थ कन्नन से कहा था, 'यह उस स्क्रिप्ट की क्वालिटी पर निर्भर करता है। तो अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट है जो सीक्वेल के लिए आती है और मुझे लगता है कि यह उस तरह की स्क्रिप्ट है जिसे आप पढ़ते हैं और कहते हैं 'यार, यह पहले पार्ट से बेहतर होगी' मैं इसे करूंगा लेकिन अगर मुझे लगता है कि मैं बस ब्रांड वैल्यू का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हूं, तब मैं इसे नहीं करूंगा।'

करीना जैसा गीत कोई नहीं कर सकता

42 वर्षीय एक्टर ने आगे Kareena Kapoor की तारीफ की और शेयर किया कि उन्होंने गीत बनकर जिस तरह से काम किया, कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, 'मैं अपने रोल पर कोई कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन गीत (करीना कपूर का किरदार) के लिए, मुझे फुल डाउट है कि कोई और उस तरह का रोल कर पाएगा या नहीं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.