सलमान खान और आमिर खान 30 साल बाद फिर साथ करेंगे फिल्म? प्रोडक्शन हाउस ने दिया हिंट तो फैंस हुए क्रेजी
Updated on
22-08-2024 05:23 PM
सलमान खान और आमिर खान जब 'अंदाज अपना अपना' में नजर आए थे, तो तहलका मचा दिया था। दोनों की जोड़ी के साथ-साथ फिल्म भी कल्ट क्लासिक बन गई। इसके बाद से सलमान और आमिर ने किसी फिल्म में काम नहीं किया, और फैंस इंतजार ही करते रह गए। पर ऐसा लगता है कि अब सलमान और आमिर 30 साल बाद एक फिल्म में साथ आने वाले हैं। ऐसा आमिर खान प्रोडक्शन्स के एक पोस्ट से लग रहा है। फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सच में सलमान और आमिर 30 साल बाद साथ आ रहे हैं?
दरअसल हाल ही Aamir Khan के प्रोडक्शन हाउस ने Salman Khan का 14 साल पुराना ट्वीट खोज निकाला और उस पर रिएक्ट किया। सलमान ने साल 2010 में आमिर के लिए ट्वीट किया था, 'फिल्म के बाद मैंने आमिर को खुद को छूने नहीं दिया। अगर मुझे गोल्ड में बदल देता तो?' इस ट्वीट पर अब 14 साल बाद आमिर खान प्रोडक्शन्स ने जवाब में लिखा, 'हम इसके बारे में बहुत सोचते हैं।'
फैंस हुए क्रेजी, पूछा- क्या पक रहा है? फिल्म आ रही क्या?
इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया है और हर कोई पूछ रहा है कि क्या दोनों की नई फिल्म आ रही है। एक फैन ने लिखा है, 'नई फिल्म का हिंट है क्या?' एक अन्य फैन ने लिखा, 'दोनों साथ में कोई फिल्म करने जा रहे हैं।' फैंस जहां सलमान और आमिर के साथ आने को लेकर एक्साइटेड हैं, वहीं दोनों खान में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट नहीं किया है।
सलमान और आमिर की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जहां सलमान खान अभी 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' में व्यस्त हैं। इसके अलावा सलमान जल्द ही 'बिग बॉस 18' की शूटिंग शुरू करेंगे। उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज होने वाला है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…