क्या एक्टिंग ब्रेक के बाद राजनीति में उतरेंगी सामंथा रुथ प्रभु थाम सकती हैं इस पार्टी का दामन

Updated on 08-09-2023 02:56 PM
'खुशी' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने ऐलान किया था कि वह करीब 6 महीने का ब्रेक पर हैं। इसके बाद ही वह काम पर लौटेंगी। इस बीच सामंथा को लेकर नए रियूमर्स चल पड़े हैं। चर्चा है कि वह राजनीति में किस्मत अचमा सकती हैं। मीडिया में चल रही चर्चा के बीच एक्ट्रेस को लेकर ये नए कयास लगाए जा रहे हैं। आइए बताते हैं आखिर क्यों सामंथा रुथ प्रभु के पॉलिटिक्स जॉइन करने की गपशप हो रही है। क्या सामंथा की ओर से इस तरह की कोई बात की गई है? जानिए सब।

सामंथा रुथ प्रभु ने इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक अपने हेल्थ कारणों की वजह से लिया है। उन्होंने 'सिटाडेल' की शूटिंग के बाद ये घोषणा की थी। पिछले साल सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु ने बताया था कि उन्हें ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी हो गई है। इस वजह से उन्हें कई तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने काम से छुट्टी लेकर खुद के लिए समय निकाला था।

ब्रेक के बाद राजनीति में कदम रखेंगी सामंथा?

अब Samantha Ruth Prabhu के ब्रेक लेने के बीच उनके राजनीतिक करियर को लेकर तरह तरह की बातें चल रही है। 'न्यूज 18' और 'इंडिया हेराल्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा' गर्ल पॉलिटिक्स में आने के लिए एकदम तैयार है। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। मगर रिपोर्ट्स का दावा है कि वह ब्रेक के बाद राजनीति में आ सकती हैं।

राज्य की ब्रांड एम्बेसडर हैं सामंथा

सामंथा रुथ प्रभु ने हमेशा से किसानों को लेकर अपना समर्थन जताया है। वह पहले भी तेलंगाना के लोगों और किसानों के सपोर्ट में रही हैं। इतना ही नहीं, वह राज्य की हैंडलूम कपड़ों के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

किस पार्टी का दामन थाम सकती हैं सामंथा

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहे गॉसिप्स की मानें तो सामंथा रुथ, के.चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) से जुड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक सामंथा या फिर पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में नवभारत टाइम्स इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

सामंथा की लेटेस्ट फिल्म 'खुशी'

सामंथा रुथ ने 13 जुलाई 2023 को पोस्ट शेयर कर एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में बताया था। उनकी हालिया फिल्म 'खुशी' है जिसमें वह विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.