चहल के आरोपों पर मुख्य कोच से बात करेंगे : डरहम

Updated on 17-04-2022 07:36 PM

काउंटी टीम डरहम की ओर से कहा गया है कि मुख्य कोच जेम्स फ्रैंकलिन पर लगे शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को देखते हुए उनसे बात की जाएगी। इससे पहले भारतीय स्पिनर यजुवेन्द्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के एक पॉडकास्ट में साल 2011 की एक घटना को याद करते हुए कहा था कि तब मुंबई इंडियन्स में उनके साथी खिलाड़ी रहे फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने चैंपियन्स लीग फाइनल में जीत का जश्न मनाने के दौरान उन्हें बांध दिया था।

डरहम ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘हमें साल 2011 की एक घटना से जुड़ी रिपोर्टों के बारे में पता चला है। इसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है।’’ साथ ही कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये निजी तौर पर बात किये जाने के पक्ष में है।’’

चहल ने अपने आरोप में कहा था कि फ्रैंकलिन ओर साइमंड्स ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिये कमरे में अकेला छोड़ दिया था। गौरतलब है कि फ्रैंकलिन साल 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन्स की टीम में थे। इसके बाद साल 2019 में वह डरहम के कोच बने थे।

वहीं चहल ने कहा था, ‘‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियन्स लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिकफलों का जूसपी लिया था।

’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे पर उसने और फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे दोनो इतने ज्यादा नशे में थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये।’’ चहल के अनुसार इस घटना पर इन दोनो ने एक बार भी उनसे माफी नहीं मांगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.