नवजात को बोरी में रखकर फेंकने वाली महिला गिरफ्तार, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था बच्ची को जन्म, लोकलाज के भय से फिंकवाया

Updated on 10-10-2024 11:45 AM

 भोपाल। शहर के ऐशबाग क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक बोरी में रखकर नवजात बच्ची को छोड़ जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया, जो नवजात को रात के अंधेरे में बोरे में रखकर चुपचाप फेंककर चली गई थी।


पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महिला के बारे में सुराग मिला था। यह महिला पहले नर्स का काम करती थी। हाल ही में उसने एक नाबालिग लड़की का प्रसव कराया था, जो दुष्कर्म की वजह से गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से पीड़िता के स्वजन के कहने पर महिला ने बच्ची को सड़क पर छोड़ा था।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के ऐशबाग क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक बोरी में रखकर नवजात बच्ची को छोड़ जाने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया, जो नवजात को रात के अंधेरे में बोरे में रखकर चुपचाप फेंककर चली गई थी।


पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महिला के बारे में सुराग मिला था। यह महिला पहले नर्स का काम करती थी। हाल ही में उसने एक नाबालिग लड़की का प्रसव कराया था, जो दुष्कर्म की वजह से गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से पीड़िता के स्वजन के कहने पर महिला ने बच्ची को सड़क पर छोड़ा था।

17 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था। उसके गर्भवती होने के बाद परिवार ने बदनामी के डर से उसका घर में ही प्रसव कराया, जिसके लिए इस महिला को बुलाया गया था।

इस हालत में मिली थी बच्ची


गौरतलब है कि आरोपित महिलाा ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के नजदीक नवजात बच्ची को बोरी में रखकर छोड़ गई थी। बुधवार सुबह उस इलाके से गुजर रहे राहगीरों ने जब नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने आसपास देखा तो उन्हें एक पीले रंग की बोरी दिखी। जब उस बोरी को खोला गया, तो उसमें नवजात बच्ची रोती हुई नजर आई। बच्ची के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। यहां तक कि बच्ची की गर्भनाल भी नहीं कटी थी।

बच्ची को पहुंचाया अस्पताल


यह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बरामद किया और उसे ले जाकर कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घंटे पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था।

सीसीटीवी से मिला सुराग


इसके साथ ही पुलिस ने नवजात बच्ची को रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर जाने वाले शख्स की तलाश भी शुरू कर दी थी। पुलिस ने सरकारी और निजी अस्पतालों में हुए प्रसव रिकॉर्ड मंगाए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। एक सीसीटीवी फुटेज में रात के अंधेरे में बोरी में बंद कर मासूम बच्ची को रेलवे ट्रैक के किनारे रखने वाली महिला का हुलिया मिल गया। उसके आधार पर पुलिस आरोपित महिला तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.