नसबंदी आपरेशन के दौरान महिला की बिगड़ी त‎बियत, हुई मौत

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल   राजधानीजिला अस्पताल जेपी में शनिवार को नसबंदी आपरेशन के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। मामले डाक्टरों का दावा हैकि महिला की मौत  हार्ट अटैक से हुई है। हिला की तबीयत खराब होने पर उसे फौरन वेंटिलेटर सपोर्ट देकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आपरेशन करने वाले डाक्टरों ने बताया कि जेपी अस्पताल में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। उनका दावा है कि हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई हैं।

हालांकि, स्वजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस कारण मौत की असली वजह पता नहीं चल पाएगी। जेपी अस्पताल के अधीक्षक डा. राकेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही है। बरखेड़ा पठानी के रहने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी मुस्कान (27 साल) की नसबंदी कराने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जेपी अस्पताल लेकर गए थे। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. श्रद्धा अग्रवाल ने उन्हें 12 बजे ओटी में लिया था। 10 मिनट बाद ही एक नर्स ने आकर बताया कि मुस्कान को हार्ट अटैक आया है। उन्हें फौरन हमीदिया अस्पताल लेकर जाना पड़ेगा।

हमीदिया अस्पताल में पहुचंते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में यह बात भी सामने रही है कि महिला की मौत जेपी अस्पताल में ही हो गई थी, इसके बाद भी डाक्टरों ने हमीदिया रेफर किया।हालांकि, जेपी अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि महिला कार्डियोजेनिक शाक में चली गई थी, लेकिन कार्डियापल्मोनरी रिससिटेशन अन्य इलाज से उसकी सांस चलने लगी थी। इसके बाद हमीदिया रेफर किया था। बता देंकि हफ्ते भर पहले भी जेपी अस्पताल में लापरवाही का एक मामला सामने आया था।

यहां कापर टी निकालने के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई थी। उसे हमीदिया रेफर किया गया था। यहां से स्वजन महिला को लेकर पालीवाल अस्पताल लेकर गए थे। महिला वेंटिलेटर पर थी, लेकिन बाद में उसकी हालत ठीक हो गई थी। इस बारे में एलटीटी सर्जन डा. श्रद्धा अग्रवाल का कहना हैकि 27 वर्षीय महिला महिला को लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद चीरा लगाया था कि खर्राटे की आवाज आई।

तुरंत उसे बचाने के लिए सभी उपाय किए गए। हालत में कुछ सुधार होने पर 108 एंबुलेंस से हमीदिया भेजा गया था। मेरी सर्जरी में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। महिला को न्यूरोलाजिकल शाक होने के बाद कार्डियोजेनिक शाक हुआ है। वहीं जेपी अस्पताल अधीक्षक डा. राकेश श्रीवास्तव का कहना हैकि मामले की जांच कराएंगे। इसमें यह देखा जाएगा कि महिला की मौत की असली वजह क्या है। रिपोर्ट आने के बाद ही बता पाएंगे किसी की लापरवाही है या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.