महिला विश्वकप : भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया

Updated on 12-03-2022 08:08 PM

हैम्लिटन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के शानदार शतकों से भारतीय टीम ने महिला विश्व कप क्रिकेट के अपने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 318 रनों का बेहद कठिन लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसे मंधाना और हरमनप्रीत ने शतक लगाकर सही साबित कर दिया।

 मंधाना ने 123 रन जबकि हरमनप्रीत ने 109 रन बनाये जिससे भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 317 रन बनाये।  पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम को सलामी जोड़ी मंधाना और यस्तिका भाटिया ने 49 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलायी।

सेलमेन ने यस्तिका को 31 रन पर आउट कर भारतीय टीम का पहल विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान मिताली केवल 5 रन ही बना पायीं।   मिताली को हेली मैथ्यूज ने पेवेलियन भेजा।

अनीशा मोहम्मद ने दीप्ति शर्मा को 15 रन पर आउट करके वेस्टइंडीज टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

 इसके बाद स्मृति और हरमनप्रीत कौर बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय टीम के स्कोर 262 तक ले गई। चौथा विकेट मंधाना का गिरा। 290 के स्कोर पर भारतीय टीम का पांचवां विकेट ऋचा घोष के रूप में गिरा। ऋचा 5 रन बनाकर आउट हुईं। आउट होने वाली छठी बल्लेबाज पूजा वस्त्राकर रहीं।

 अनीशा ने पूजा को 10 रन पर आउट कर वेस्टइंडीज को छठी सफलता दिलायी।  हरमनप्रीत आउट होने वाली सातवीं खिलाड़ी रहीं। हरमनप्रीत ने 107 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की सहायता से 109 रन बनाये। डॉटिन ने झूलन गोस्वामी को 2 रन पर आउट करके भारतीय टीम का 8वां विकेट गिराया। इसके साथ ही भारतीय पारी समाप्त हो गयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.