महिला विश्व कप : भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 230 रनों का लक्ष्य दिया

Updated on 22-03-2022 07:29 PM

हैमिल्टन आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 230 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने सात विकेट पर 229 रन बनाये। पारी की शुरुआत करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। इसके बाद तीन विकेट गिरने से रन गति पर अंकुश लग गया।

दोनों सलामी बल्लेबाज और फिर कप्तान मिताली राज भी भी बिना कोई रन बनाये पेवेलियन लौट गयीं। अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर भी 14 रनों पर ही रन आउट हो गयीं और बड़ा स्कोर नहीं बना पायीं। इसके बाद पूजा वस्त्राकार 30 , स्नेह राणा 27 और ऋचा घोष 26 ने रन बनाये भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से यास्तिका भाटिया ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाये।

इस प्रकार इस बल्लेबाज ने विश्वकप में अपना दूसरा दूसरा अर्धशतक लगाया। स्मृति मंधाना ने 30 जबकि शैफाली वर्मा ने 42 रन बनाये। हभारतीय पारी के 43वें ओवर में यास्तिका ने पचासा पूरा किया। वहीं कप्तान मिताली राज अपना खाता भी नहीं खोल पायीं। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने तीन जबकि नाहिदा अख्तर ने दो।  वहीं जहांआरा आलम ने एक विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.