जूनियर एनटीआर संग काम करना मेरा सपना, मैंने इसके लिए हर रोज दुआएं मांगी हैं, बोलीं जान्हवी कपूर

Updated on 20-03-2023 08:41 PM
जान्हवी कपूर बॉलीवुड में सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने के लिए आगे बढ़ चुकी हैं। अब जान्हवी जूनियर एनटीआर के साथ साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। जान्हवी साउथ के इस सुपरस्टार के साथ फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आएंगी।

निर्देशक कोराताला शिवा की अपकमिंग फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। बता दें कि जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'RRR' हाल ही में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में खूब चर्चा में रही। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। जान्हवी एनटीआर के साथ अपनी इस अपकिमिंग फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं।

जान्हवी ने कहा- जूनियर एनटीआर के साथ काम करना मेरा सपना

एक इवेंट में जान्हवी ने अपनी इसी खुशी को शब्दों में बयां करते हुए कहा कहा कि जूनियर एनटीआर के साथ काम करना उनका सपना रहा है। जान्हवी ने कहा, 'मैं दिन गिन रही हूं जब मुझे उनके साथ काम करने को मिलेगा। मैं अपने डायरेक्टर को मिस कर रही हूं। एनटीआर के साथ काम करना मेरा सपना रहा है। मैंने उनकी फिल्म आरआरआर हाल ही में दोबारा फिर से देखी है। उनका प्रभाव इतना ज्यादा है कि मेरी सबसे बड़ी खुशियों में से एक उनके साथ स्क्रीन शेयर करना है।'

'मैंने इसके लिए हर रोज दुआएं मांगी हैं'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इसके लिए हर रोज दुआएं मांगी हैं। हर इंटरव्यू में मैं कहती थी कि मुझे एनटीआर के साथ काम करना है। ये पहली फिल्म है जो मुझे ऐसा करने से मिली है। मेरा यकीन है कि आप जो कहती हैं वही आपके पास लौटकर आता है। मैंने हमेशा पॉजिटिव रहना और अपना काम करना सीखा है।'

'मैंने संजय लीला भंसाली सर को कई बार मेसेज किया है'

जान्हवी ने आगे कहा,'मैंने संजय लीला भंसाली सर को कई बार मेसेज किया है कि सर मैं ऑडिशन दे देती हूं। प्लीज एक बार मुझसे मिल लो। हम सब यहां काम के लिए आए हैं और काम की भूख में इंसान कुछ भी कर सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.