दुनिया की सबसे छोटी महिला सबसे लंबा पुरुष से मिली

Updated on 22-02-2024 01:45 PM

दुनिया के सबसे लंबे शख्स तुर्किये के सुल्तान कोसेन (41) ने मंगलवार को दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला भारत की ज्योति अमागे (30) से मुलाकात की। सुल्तान की हाइट 8 फीट 2.8 इंच है। ज्योति 2 फीट 7 इंच लंबी हैं।

दोनों की यह दूसरी मुलाकात कैलिफोर्निया में हुई। इसके पहले दोनों 2018 में साथ नजर आए थे। मंगलवार को हुई मुलाकात के बाद दोनों ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया। दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

2009 के बाद 2 इंच और बढ़ गई हाइट

‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक 2009 में सुल्तान का नाम दुनिया के सबसे लंबे पुरुष के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इसके बाद से अब तक उनकी हाइट 2 इंच बढ़ गई है। सुल्तान पेशे से किसान हैं। वो टर्किश के अलावा कोई लैंग्वेज नहीं बोल सकते। लिहाजा, अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने के लिए उन्हें ट्रांसलेटर की जरूरत होती है।

दूसरी तरफ, ज्योति हिंदी, मराठी और कुछ हद तक अंग्रेजी बोल सकती हैं। कैलिफोर्निया में सुल्तान और ज्योति ने साथ में नाश्ता किया। इसके बाद कुछ देर तक मीडिया को पोज दिए।

इसके पहले दोनों की मुलाकात 2018 में इजिप्ट में हुई थी। तब भी उन्होंने एक फोटो शूट कराया था।

सुल्तान इतने लंबे कैसे हुए

मेडिकल साइंस के हिसाब से सुल्तान की हाइट को नॉर्मल नहीं कहा जा सकता। मेडिकल टर्म में वो एक्रोमेगले बीमारी से पीड़ित हैं। यह पिट्यूटरी ग्लैंड (पीयूष ग्रंथि) में ट्यूमर की वजह से होती है। यह ट्यूमर ग्रोथ हार्मोन को सामान्य नहीं रहने देता और जब यह बैलेंस बिगड़ता है तो गिगेनेटिज्म प्रोसेस होता है और इसकी वजह से हाइट नॉर्मल के बजाय बहुत तेजी से बढ़ती है।

2011 में सुल्तान वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर पहुंचे थे। यहां उनका इलाज हुआ और इसके बाद हाइट बढ़ना बंद हो गई। सुल्तान की कलाई से मिडिल फिंगर के बीच 11.22 इंच का फासला है। उनके नाम दुनिया की सबसे बड़ी हथेलियों का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा उनके पैर के पंजे भी सबसे बड़े हैं। इनकी लंबाई 1 फीट 2 इंच है। ज्योति की लंबाई सुल्तान की लंबाई से एक चौथाई है।

सुल्तान का जूता जितना लंबा है, उतनी करीब-करीब ज्योति की हाइट है। इसे फोटोज में देखा जा सकता है।

और ज्योति की हाइट नॉर्मल क्यों नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति अमागे एक्ट्रेस हैं। उनकी हाइट 2.7 फीट है। मेडिकल टर्म में बात करें तो ज्योति को एकॉन्ड्रोप्लासिया नाम की बीमारी है। यह लंबाई न बढ़ने से जुड़ी खास बीमारी है। ज्योति ने 16 दिसंबर 2011 को 18वां जन्मदिन मनाया था और इसी दिन उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे कम हाइट वाली महिला के तौर पर दर्ज किया गया था।

2014 में ज्योति अमेरिकी टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। 2018 में इजिप्ट टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड ने उन्हें एक इवेंट के लिए सुल्तान के साथ इनवाइट किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.