कंगाली के बीच पाकिस्तान के लिए सबसे बुरी खबर, इस 'भारतीय' को मिली World Bank की कमान

Updated on 24-02-2023 07:01 PM
वॉशिंगटन: कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अमेरिका से बहुत बुरी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विश्व बैंक की कमान भारतीय मूल के अजय सिंह बंगा के हाथ में सौंप दी है। यह पद इतना महत्वपूर्ण है कि अजय सिंह बंगा की नियुक्ति का ऐलान खुद राष्ट्रपति बाइडेन ने किया। अजय सिंह बंगा पहले भारतीय मूल के नागरिक होंगे, जो वर्ल्ड बैंक की कमान संभालेंगे। इस समय विश्व बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद भी भारतीय नागरिक इंदरमीत गिल के पास है। इससे पहले कौशिक बसु चीफ इकोनॉमिस्ट रह चुके हैं। अजय सिंह बंगा की नियुक्ति को जल्द ही विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल सकती है, जो एक औपचारिक प्रक्रिया मात्र है।

कंगाली से जूझ रहा है पाकिस्तान


पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कंगाली से जूझ रही है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 मिलियन डॉलर है, जो चंद हफ्ते के आयात के लिए भी कम है। पाकिस्तान ने पहले वर्ल्ड बैंक से कर्ज के लिए संपर्क किया था, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर रूख किया। हालांकि उसे आईएमएफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिला और दोनों ही पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने इतनी कठिन शर्तें रखी हैं कि उसको पूरा करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।


पाकिस्तान पर वर्ल्ड बैंक का अरबों रुपये का कर्ज


पाकिस्तान पर वर्ल्ड बैंक का अरबों रुपये का कर्ज है। पाकिस्तान को हाल में जो किश्तें चुकानी है, उसमें वर्ल्ड बैंक का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में पाकिस्तान की चाहत इस पुराने कर्ज को फिर से रिकंस्ट्रक्ट करवाने की है। अब उस संस्था के शीर्ष पर भारतीय मूल के व्यक्ति को बैठा देख पाकिस्तान की धड़कने जरूर बढ़ जाएगी। हालांकि, इतनी बड़ी संस्थान का प्रमुख नियम और कायदे-कानूनों के हिसाब से ही फैसला करता है। पाकिस्तान अगर कर्ज की किश्त नहीं चुका पाया और दिवालिया घोषित हो गया, तब वर्ल्ड बैंक कड़े फैसले कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.