सीएसके के लिए यह सीजन सबसे खराब रहा, चार हार के बाद डगमगा गया आत्मविश्वास : कोच फ्लेमिंग

Updated on 11-04-2022 06:56 PM

मुंबई आईपीएल 2022 का यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अब तक सबसे खराब सीजन साबित हुआ है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी खराब शुरुआत कभी नहीं की। चेन्नई को अपने पहले चारों मुक़ाबलों में हार का स्वाद चखना पड़ा है। टूर्नामेंट में चेन्नई की उम्मीदों को जीवित रखने को लेकर चर्चा भी शुरु हो गई है। शनिवार को सनराइज़र्स के हाथों मिली आठ विकेट की करारी हार के बाद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने यह बात स्वीकारी है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे का आत्मविश्वास डगमगाने लगा है।

फ्लेमिंग ने कहा कि हमें बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग सभी क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। शायद हर पहलू (खेल के) एक चिंता का विषय है। हम एक तरह से सीख रहे हैं। हमारे पास खिलाड़ी की उपलब्धता के बारे में कुछ समस्याएं हैं और कुछ क्षेत्रों में थोड़ी कम शक्ति है। हम कोई मैच नहीं जीत रहे हैं। किसी भी गेम को जीतने के क़रीब नहीं पहुंचने के कारण आपको थोड़ा आत्म-संदेह होता है और खिलाड़ियों को थोड़ा निरसता आती है। इसलिए हमें बस यह सब ठीक करना है और लय को वापस प्राप्त करने की कोशिश करनी है और टूर्नामेंट में वापस आना है।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर किंग्स को झटका लगा था। दीपक चाहर, जिन्हें उन्होंने मेगा नीलामी में 14 करोड़ रूपए में खरीदा था, वह अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। इसके बाद एडम मिल्न ने भी केकेआर के खिलाफ खेले गए पहले मुक़ाबले के बाद से ही कोई मैच नहीं खेला है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह चयन के लिए उपलब्ध है या नहीं। फ्लेमिंग ने कहा कि हम विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी, फील्डिंग में कमी रह रही है। आत्मविश्वास हासिल करने के लिए एक या दो अच्छे प्रदर्शन की दरकार होती है। लेकिन इस वक्त हम इसे हाशिल करने के मामले में काफ़ी पीछे चल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.