'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी की जगह होतीं 'सीता'? दीपिका चिखलिया का 39 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
Updated on
27-05-2024 06:31 PM
दीपिका चिखलिया को फैंस आज भी 'माता सीता' मानकर प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में अपनी जो छवि बनाई, वो 36 साल बाद भी वैसे ही बरकरार है। भले ही दीपिका को इस सीरियल में अपने आइकॉनिक रोल से नेम और फेम मिला, लेकिन वो टीवी से ज्यादा सिल्वर स्क्रीन को तवज्जो देती थीं। 'सीता' बनने से दो साल पहले वो राज कपूर के पास 'राम तेरी गंगा मैली' में काम मांगने गई थीं, लेकिन राज कपूर ने उन्हें ऑफर देने से मना कर दिया, क्योंकि वो सिर्फ 17 साल की थीं। जब दीपिका ने फिल्म में मंदाकिनी के सीन्स देखें, तब भगवान का शुक्रिया अदा करने लगी थीं।
Dipika Chikhlia ने कहा कि वो छोटी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल और लीड रोल कर रही थी, पर वो खुश नहीं थीं। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा, 'उन दिनों मैं छोटे-छोटे रोल्स कर रही थी। बतौर हीरोइन छोटी फिल्मों में काम कर रही थी। लेकिन मैं खुश नहीं थी। मुझे ऐसा लगा कि मैं इंडस्ट्री छोड़ दूं। राज कपूर की बेटी रीमा के बेस्ट फ्रेंड के पिता, मेरे पिता के दोस्त थे। उन्होंने मुझे बताया कि राज कपूर फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे। वो हमसे बात कर सकते थे।'
राज कपूर ने दीपिका चिखलिया को 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट करने से इनकार कर दिया। दीपिका ने बताया, 'मैं राज कपूर से मिलने गई थी। उन्होंने मेरी उम्र पूछी, मैं तब 17 साल की थी। उन्होंने कहा कि तुम बहुत छोटी हो।'
फिल्म के कई सीन पर हुआ था विवाद
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी हीरोइन बनी थीं। फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन विवादों में भी घिरी। इसमें कई ऐसे आपत्तिजनक सीन्स थे, जिनपर बवाल हुआ था। खासतौर से ब्रेस्ट फीडिंग और ट्रांसपैरेंट साड़ी में नहाने वाला सीन। उस वक्त दीपिका भले ही निराश हो गई थीं, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और उन्होंने इसे देखा तो राहत की सांस ली।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…