प्रमिला के घुटने का एक्स-रे कर दीपका सीएचसी में शुरू हुआ एक्स-रे की सुविधा

Updated on 16-09-2021 07:20 PM

कोरबा  कोरबा जिले के ग्राम बेलटिकरी बसाहट की निवासी 41 वर्षीय प्रमिला साहू के घुटने के एक्स-रे करने के साथ ही दीपका के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। दीपका और गेवरा की कोयला खदानों वाले इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। अब एक्स-रे की जरूरत वाले मरीजों को कोरबा या बिलासपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी जरूरी एसेसरीज के इंस्टालेशन के बाद इस मशीन से पहला एक्स-रे प्रमिला के दाहिने पैर के घुटने का किया गया। ग्राम बेलटिकरी निवासी प्रमिला पिछले छह महीने से घुटनों में दर्द-सूजन से परेशान थी। उसे चलने-फिरने और उठने-बैठने में भी तकलीफ थी। एक्स-रे कराने के बाद प्रमिला ने कहा कि मरीजों खासकर घुटने और हड्डियों की बीमारियों से जूझ रहे दीपका क्षेत्र के लोगों को अब एक्स-रे के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। घुटने के दर्द के कारण वैसे भी मरीज चल-फिर नहीं पाता है। ऐसे में एक्स-रे कराने के लिए कोरबा या बिलासपुर तक जाना बहुत ही कष्टदायक काम था। राज्य शासन ने दीपका के स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन की शुरूआत कर लोगों को बड़ी सुविधा उपलब्ध करा दी है।

        दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा जिले का प्रमुख खनन प्रभावित इलाके में है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ओपीडी में अपना ईलाज कराने आते हैं। यहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव की भी सुविधा है और खून-पेशाब जांच के लिए पैथोलॉजी लैब भी संचालित की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एक्स-रे की सुविधा हो जाने से दीपका क्षेत्र के लोगों को हड्डी रोगों की पहचान के लिए भी अब सुविधा मिलना शुरू हो गई है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में एक रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक भी पदस्थ हैं जिससे एक्स-रे रिपोर्ट आदि भी जल्द ही तैयार हो जाएंगी और अब मरीजों को एक्स-रे और उसके रिपोर्ट के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों में रिफर से भी छुटकारा मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.