
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीज़न 13 में इस रविवार मनोरंजन का मजा कई गुना बढ़ाते हुए फिल्म 'सर्कस' के कलाकारों रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जैकलिन फर्नांडिस और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी की मौजूदगी में 'सेलिब्रेटिंग रोहित शेट्टी फिल्म्स' नाम से एक स्पेशल एपिसोड होगा। यह एपिसोड वाकई देखने लायक होगा, जिसमें न सिर्फ कंटेस्टेंट्स धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे बल्कि सेलिब्रिटी गेस्ट्स फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग के अनुभव और पर्दे के पीछे की कुछ दिलचस्प बातें भी बताएंगे।
परफॉर्मेंस की बात करें तो अयोध्या के कंटेस्टेंट ऋषि सिंह 'मेरे यारा' और 'जनम जनम' जैसे गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी का मन मोह लेंगे। इस परफॉर्मेंस से पहले जब ऋषि सिंह को पता चलेगा कि पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस दोनों खूबसूरत एक्ट्रेस उनकी बड़ी फैन हैं, तो उनके चेहरे की चमक देखने लायक होगी! दोनों लीडिंग लेडीज़ ने बताया कि वो ऋषि का ऑडिशन गीत सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए थे और वो उन्हें एक बार फिर 'पहला पहला प्यार' पर परफॉर्म करने को कहेंगी। इस पल में चार चांद लगाते हुए रणवीर सिंह भी ऋषि के गाने पर लिप सिंक करते नजर आएंगे। ऋषि की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस होकर रणवीर सिंह ने कहा, "यार तू प्लेबैक सिंगिंग के लिए रेडी है। ग्रेट जॉब!"
इतना ही नहीं! इस चर्चा में रणवीर सिंह भी उस पल के बारे में बताएंगे जब हिमेश रेशमिया ने उनकी ज़िंदगी बदल दी थी! रणवीर बताते हैं, "आज हिमेश जी को लाइव गाते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। सर, क्या टैलेंट है आपका! इसे हमसे बांटने के लिए धन्यवाद।" आगे रणवीर बताएंगे कि किस तरह हिमेश रेशमिया ने उनकी ज़िंदगी बदलने में खास भूमिका निभाई थी। रणवीर स्पष्ट करते हुए बताते हैं कि किस तरह वो फिल्म 'ओम शांति ओम' के सेट पर दीपिका पादुकोण से मिले थे, जो अब उनकी पत्नी हैं। रणवीर ने इसका श्रेय हिमेश रेशमिया को दिया क्योंकि हिमेश के म्यूज़िक वीडियो 'नाम है तेरा तेरा' में ही फराह खान ने दीपिका को पहली बार देखा था।
देखिए इंडियन आइडल सीज़न 13, रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।